Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर बाद 2:00 बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आई आपदा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने की बात कर भाजपा पर पलटवार करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित…

Read More

शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में एक घरेलू उपभोक्ता को एक ही बिजली के मीटर पर सब्सिडी मिलेगी। जिस उपभोक्ता के नाम से एक से अधिक मीटर हैं, उसकी सब्सिडी बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। आधार नंबरों से बिजली मीटर के नंबरों को जोड़ने में बोर्ड प्रबंधन जुट गया है। सोलन और चंबा जिला में आधार का पंजीकरण शुरू कर दिया है। अन्य जिलों में भी जल्द रक्रिया शुरू हो जाएगी। अप्रैल 2024 से प्रदेश में नई व्यवस्था लागू हो सकती है। वर्तमान में प्रदेश में 22 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं। बिजली की…

Read More

शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में टीमों द्वारा अवैध शराब की बोतलें जब्त की जा रही हैं तथा कच्ची शराब को भी नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की अवैध भट्टी लगाकर कशीदगी की जा रही थी। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल को मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तुरन्त…

Read More

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओच्छघाट में आयोजित छिंज मेले को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। मेले देश की एकता और अखण्डता को भी मज़बूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर…

Read More

श्री रेणुका जी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल जल्द औषधीय पौधों की सुगंध से महकेंगे। प्रदेश में 51 हर्बल गार्डन स्थापित करने की योजना परवान चढ़ने लगी है। आयुष विभाग ने हर्बल गार्डन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। इन स्थलों पर पार्क विकसित करने का जिम्मा सरकार ने आयुष विभाग को सौंप दिया है। सिरमौर जिले में यह पार्क दो स्थानों पर बनाए जाएंगे, जिनमें त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर और रेणुकाजी तीर्थ के परशुराम मंदिर के समीप इन पार्कों को विकसित किया जाएगा। रेणुकाजी तीर्थ में हर्बल गार्डन स्थापित…

Read More

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव अर्की का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर जन-जन के आरोग्य एवं शुभता के लिए पारम्परिक झोटा पूजन भी सम्पन्न किया। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर प्राचीन माता काली मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की और हिमाचल प्रदेश की इस प्राकृतिक संकट से रक्षा के लिए प्रार्थना की। मुख्य संसदीय सचिव ने तदोपरांत अर्की…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में पहली लेप्रोस्कोपिक सफल सर्जरी की गई। विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूजन और उनकी टीम ने पहली सर्जरी की। बिलासपुर एम्स में सुविधाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में ओबीजी विभाग में लोगों के लिए एक और सुविधा जुड़ गई है। विभाग में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। एम्स में गेस्ट्रोलॉजी को छोड़कर सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी गई है, जिस कारण प्रदेश के लोगों को पीजीआई के चक्कर काटने से राहत मिली है। अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में शनिवार को एक युवक के बह जाने से मौत हो गई। युवक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजद राकेश टेंट हाउस जालंधर पंजाब उम्र 32 साल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ मकलोडगंज-भागसूनाग घूमने आया था। उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से युवक की नाले में बहने से मौत हो गई…

Read More