सोलन (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थय एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 17 सितम्बर, 2023 को सोलन के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. शांडिल 17 सितम्बर, 2023 को दोपहर 12ः15 बजे विकास खण्ड सोलन के ओच्छघाट में मेला मैदान की आधारशिला रखेंगे।स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत ओच्छघाट में आयोजित छिंज मेले में मुख्यातिथि होंगे।
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18, 19 व 20 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के सुबाथू क्षेत्र के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सुबाथू बाज़ार, अप्पर थड़ी, लोअर थड़ी, छपरोली, कश्मीरी मोहल्ला, रविदासपुरा, शांति निकेतन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे…
कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 से 30 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। विदेशों से आए सांस्कृतिक दलों का कार्निवाल होगा इसमें स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे। देवसदन कुल्लू में दशहरा उत्सव समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। मुख्य संसदीय सचिव एवं दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुंदर ठाकुर की अध्यक्षता में दशहरा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सुंदर ठाकुर ने बताया कि सीएम सुक्खू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसमें विश्व के सभी देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को दशहरा उत्सव में आने का निमंत्रण भेजा गया था। 18 देशों के राजदूत, राष्ट्र…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज यहां बताया कि जिला के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के अवरूद्ध होने से जिला में आवश्यक खाद्य वस्तुओं, तेल व सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त जिला के लोगों की सेब व मटर की फसलों को भी मंडियों तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बड़ा कम्बा में लगाई गई स्पेन के माध्यम से जिला में कुल 48 सिलैण्डर तथा 258 बैग सब्जी के पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला से अब तक सेब के 1824 फुल…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर चंदू लाल नेगी द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ में वाया काजा-किन्नौर सड़क मार्ग से पहुंची सब्जी के थोक विक्रेताओं के दो पिकअप गाड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर से वाया काजा होकर 35 क्विंटल फल व सब्जी की 02 पिकअप गाड़िया आज रिकांग पिओ पहुंची तथा इनका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य 10 परचून फल व सब्जी विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी फल व सब्जी विके्रताओं के बिल चेक किए गए तथा सभी फल व सब्जी विके्रताओं ने बिल…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत कार्यों तेजी लाने के लिए आयोजित बैठक में एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने आपदा के दौरान प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री व राशि समय पर पहुंचाने का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदर उपमंडल के राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में तहसीलदार सदर साजन बग्गा, नायब तहसीलदार कटौला धर्मेंन्द्र कुमार, निर्वाचन कानूनगो नवीन ठाकुर, क्षेत्रीय कानूनगो पंडोह नेक राम, क्षेत्रीय कानूनगो सदर बंसी लाल, वरिष्ठ सहायक उपमण्डल कार्यालय सदर प्रवीण कुमार, पटवारी पटवार वृत मन्याना देश…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जनपद में सायर का त्योहार रविवार को जिला भर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद में सायर को मनाने की तैयारियों जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में लोग अखरोट और सायर ( धान, तिल, कोठा, गलगल आदि के पौधों) की खरीदारी कर रहे हैं। सायर पर्व हर वर्ष भाद्रपद के समाप्त होने और माह आश्विन के प्रथम प्रविष्टे को मनाया जाता है। भाद्रपद को काला महीना भी कहा जाता है। इस दौरान पहाड़ोेें पर बरसात के कारण नदी नाले उफान पर होते हैं। बरसात में सुरक्षित रहने…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन द्वारा 22 सितम्बर, 2023 को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक नाॅन मेडिकल तथा मेडिकल विषय में उन उम्मीदवारों के लिए अनुबंध आधार पर पद भरे जाने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जिन्होंने सम्बन्धित विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव ठाकुर ने दी। संजीव ठाकुर ने कहा कि यह काउंसलिंग 22 सितम्बर, 2023 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के चम्बाघाट स्थित कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे से आरम्भ होगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग भूतपूर्व सैनिकों…