Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत पड़दूनी के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पड़दूनी और महराड़ गिरिनगर के जंगलों में अवैध रूप से रह रहे घुमंतू गुज्जरों को वन विभाग से जारी परमिट के मुताबिक आवंटित स्थानों पर भेजने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि पड़दूनी और महराड़ गिरिनगर क्षेत्र के जंगलों में घुमंतू गुज्जर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि महराड़ और पड़दूनी में मात्र पांच घुमंतू गुज्जर परिवारों को पांच परमिट दिए हैं। लेकिन…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   नाहन विधानसभा क्षेत्र के कंडई वाला में बादल फटने की घटना के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी गांव में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। गांव समेत सड़क पर मलबा फ़ैला हुआ है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से  मिला और समस्या के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने के एक माह बीत जाने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय बादल…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   शिमला जिले के पुलिस स्टेशन सुन्नी के तहत अनु में सतलुज नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को मशोबरा पुलिस चौकी में एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पहचान नरेश कपूर उम्र 36 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद निवासी तलाई डाकघर मशोबरा जिला शिमला के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद नरेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   जिला स्तरीय ख्योड मेला स्थल (बासा) में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान टेक सिंह 45 पुत्र नरगु राम निवासी कटवानू (घनियार) बालीचौकी मंडी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार टेक सिंह हलवाई का काम करता था। सुबह उसके साथी लेख राज निवासी सुंदरनगर ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोहर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला…

Read More

शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर पी.एम विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ पर किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर जी शिरकत करेंगे जिसके संबंधित आज नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा मामले विभाग भारत सरकार की राज्य निदेशक ईरा प्रभात द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को आज संबोधित किया गया। अपने संबोधन…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दशहरा मेला के दौरान होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या, दंगल तथा झांकियों के सुचारू संचालन हेतु स्थानीय प्रशासन, बिजली, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निशांत ठाकुर ने मेले में…

Read More

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )   भर्ती अधिकारी रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर झबोला अर्पित रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इण्डिया लि0 रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला शिमला में 19 से 22 सितम्बर 2023 तक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इण्डिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा जिला में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 सितम्बर, 2023 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय टुटू, 20 सितम्बर को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय…

Read More

चंबा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपयुक्त अपूर्व देवगन ने आज कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पालिसी मेरे हाथ” के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया । उपायुक्त ने उपस्थित पात्र किसानों को फसल बीमा के पॉलिसी दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान के दौरान 20 दिनों में जिला के सभी पात्र किसानों को फसल बीमा के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने मक्की या धान की फसल…

Read More