Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, बल्कि वे घर बैठे ही आसानी से बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अब नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की प्रगति की भी निगरानी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर एचपीएसईबीएल द्वारा दी जाने वाली नाम परिवर्तन और लोड समायोजन आदि…

Read More

नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    भारी बारिश के कारण फलैश फल्ड और भूस्खलन से सार्वजनिक ढांचों एवं संपत्तियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जनहित में विभिन्न सड़क, पुल, एवं जन सेवाओं आदि की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी मशीनरी एवं वाहनों को चलाने की जो स्वीकृति पहले 15 सितम्बर तक दी गई थी उसे अब बढ़ाकर 30 नवम्बर 2023 कर दिया गया है। यह ऐसी मशीनरी और वाहन हैं जो कार्यशील तो हैं किन्तु केन्द्रीय मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 15 वर्ष की कार्य अवधि पूर्ण करने पर इनके परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया…

Read More

ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है।ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है। इस मामले में पकड़े आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक मान सिंह निवासी वार्ड-6…

Read More

लाहौल स्पीति  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र सरकार के इस अभियान को 13 सितंबर को लांच किया गया है। यह अभियान सेवा पखवाड़े में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। जिला लाहुल-स्पीति में भी इस अवधि में यह अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर उपायुक्त सभागार में जिलाधीश राहुल कुमार ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने कहा जिले में ‘आयुष्मान भव’ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष से बिजली को बेचने और खरीदने का काम ट्रेडिंग डेस्क के माध्यम से होगा। 31 मार्च 2024 तक बिजली बोर्ड, ऊर्जा निदेशालय और पावर कॉरपोरेशन पूर्व की तरह अलग-अलग ही यह काम करते रहेंगे। बिजली से आय बढ़ाने को सरकार ने एक अप्रैल 2024 से अलग-अलग एजेंसियों की जगह एक ट्रेडिंग डेस्क बनाने का फैसला लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ट्रेडिंग डेस्क को स्थापित करने का जिम्मा ऊर्जा निदेशालय को सौंपा गया है।…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में इन दिनों परिवहन निगम की दो बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं बस टर्मिनल और अत्याधुनिक वर्कशॉप का काम चल रहा है। इन दोनों ही प्रोजेक्ट को सरकार अपने नए आईडिया के साथ जोड़ें, तो भविष्य को लेकर योजना बनाई जा सकती है। धर्मशाला डिपो में करीब 130 बसें हैं, जिनमें से 15 स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इलेक्ट्रिक बसें ली गई हैं, जिनका प्रबंधन परिवहन निगम कर रहा है। इसके अलावा अन्य डिपो में चल रही इलेक्ट्रिक बसों को भी अपने पहले व मॉडल डिपो में शिफ्ट कर उदाहरण प्रस्तुत…

Read More

नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )       उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को नाहन में रेडक्रास का रैफल ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सचिव रैडक्रास सोसायटी विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा रेडक्रास के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि इस रैफल ड्रा में टिकट न. 028026 को पहले ईमान के रूप में बिजली की स्कूटी मिली है जबकि दूसरे ईनाम में टिकट न. 049442 को 40 इंच का एलसीडी तथा तीसरे ईनाम के रूप…

Read More

किन्नौर  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर द्वारा आज जिला के ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में जिला स्तरीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया तथा सम्पर्क भाषा के रूप में हिंदी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन तथा प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने उपस्थित विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा…

Read More