Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    सोलन ज़िला में केन्द्रीय मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण के लिए ज़िला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बैठक की अध्यक्षता की। सुरेश कश्यप ने सोलन ज़िला में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ज़िला सोलन में अभी तक 13185 रोगियों के उपचार पर लगभग 14 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। हिमकेयर योजना के तहत 16066 रोगियों…

Read More

चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड पड़ाव से श्रद्धालु गंगाजल लेकर नहीं जाते हैं। मान्यता है कि गौरीकुंड के पास से जब कोई गंगाजल लेकर गुजरता है तो कुंड के पानी में उबाल आने लगता है। इतना ही नहीं, यदि कोई गलती से भी गौरीकुंड में गंगाजल की एक बूंद भी डाल दे तो यह कुंड पूरी तरह सूख जाता है। ऐसे में जो भी श्रद्धालु डल झील पर गंगा जल चढ़ाने के लिए लाते हैं, वे दूसरे रास्ते से ही अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाते हैं। महंत आकाश गिरि और महाकाल गिरी…

Read More

नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 18 सितम्बर 2023 से आरम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया पर 11 सितम्बर 2023 को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में चर्चा की जा चुकी है। सुमित खिमटा ने कहा कि एफएलसी की शुरूआत से पहले सभी राष्ट्रीय व राज्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सभी जिला अध्यक्ष व सचिव को एक नोटिस जारी…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक मण्डल की 213वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के कर्मचारियों को 01 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मण्डल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने का भी निर्णय लिया, जिससे लगभग 253 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। चार साल का सेवाकाल पूरा कर चुके दैनिक भोगी होंगे पक्केबैठक में निगम में चार वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके दैनिक भोगी सभी पात्र कर्मचारियों…

Read More

कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना भुंतर की टीम कहुधार के पास फोरलेन के समीप जिया में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से हेरोइन और एमडीएम नशा बरामद किया। एसपी ने बताया कि 35 वर्षीय सूरज प्रकाश निवासी वार्ड नंबर सात समीप गुरुद्वारा पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर जिला…

Read More

कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल सरकार बिजली परियोजनाओं का संचालन कर रही कंपनियों से नुकसान की भरपाई पर विचार कर रही है। ऐसी सभी निजी और सरकारी कंपनियों को सरकार ने नोटिस जारी कर दिए हैं, जिन्होंने बिना पूर्व सूचना के नदियों में पानी छोड़ा है।कुल्लू जिला में जल विद्युत परियोजनाओं में डैम सेफ्टी एक्ट की अवहेलना न हुई होती तो शायद नदियों में बाढ़ से इतनी तबाही नहीं होती। बिजली परियोजनाओं के बांधों से पानी छोड़ने की वजह से डाउन स्ट्रीम में भारी नुकसान हो रहा है। सरकार ने 2014 में प्रदेश की सभी जल विद्युत कंपनियों को…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   सरकार ने काम में कोताही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा में बनेर खड्ड और हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने पर जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशाषी अभियंता समेत 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने चार्जशीट थमाई। इनके खिलाफ विभाग अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा। काम में कोताही बरतने के आरोप तय होने पर इनका वेतन व अन्य वित्तीय सुविधाएं छिन सकती हैं। डेढ़ साल पहले इन पुलों का निर्माण कार्य चल…

Read More

नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 15वीं किश्त जो कि अक्टूबर 2023 में दी जानी प्रस्तावित है, केवल उन्हीं पात्र किसानों को दी जाएगी जिनके ईकेवाईसी, भू-आलेखों का सत्यापन (लैंड सीडिंग) व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पूरे हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग का कार्य क्रमशः 91 प्रतिशत, 99 प्रतिशत व 92 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ जिसे अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत किये जाने की आवश्यकता है। सुमित खिमटा ने कहा कि ईकेवाईसी, लैंड…

Read More