Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ)    कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपए की प्लास्टिक पाइपें जल कर राख हो गई हैं। पाइपें सिंचाई योजना कुपवी के निर्माण के लिए कुपवी में रखी गई थी। अग्निकांड की इस घटना में करीब छह सौ मीटर पाइप जल गई है, जिससे ठेकेदार को दस लाख रुपए के करीब नुकसान का अंदाजा है। स्थानीय लोगों द्वारा अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग चौपाल को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम 100 किलोमीटर का सफऱ तय कर पांच घंटे बाद रात बारह बजे घटना स्थल पर पंहुची,…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )       राजधानी में पुलिस टीम ने मां-बेटी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 9.75 ग्राम चिट्टा सहित एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि चिट्टे के साथ मां-बेटी को…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल में 5जी मोबाइल सर्विस शुरू होने के बाद से ही ठगों ने 5जी सर्विस का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं।इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को सिम अपग्रेड के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। साइबर ठग सिम को 5जी में अपग्रेड करने का मैसेज भेज कर लोगों से ओटीपी और पिन पासवर्ड मांग रहे हैं। ताजा मामला राजधानी से सटे धामी क्षेत्र का है। यहां पर एक मोबाइल रिटेलर और चार लोगों को इस तरह के मैसेज आए। ठगों ने ओटीपी और पिन पासवर्ड मांगा। हालांकि…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    पांवटा साहिब विशेष क्षेत्र विकास योजना (साडा) की बैठक आज यहां उपायुक्त एवं अध्यक्ष साडा सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनाधिकृत निर्माण व भवनों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने को लेकर संबंधित विभाग ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022 से बिजली विभाग को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिये नगर नियोजन व साडा से अनापत्ति प्रमाण प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार जल जीवन मिशन में भी पानी के कनेक्शन के लिये किसी प्रकार के अनापत्ति प्रमाण की जरूरत…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर भाली के समीप मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया, लेकिन भगवान शुक्र रहा कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी अनुसार ट्रक गुजरात से लकड़ी लेकर कांगड़ा की ओर जा रहा था कि भाली में तीखे मोड़ पर आवारा पशु के आ जाने से ब्रेक लगाने पर ट्रक बैक हो गया तथा पलट गया, वहीं हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।  सडक़ में ट्रक के गिरने से ट्रैफिक वन-वे कर दी गई है। बड़े-बड़े मालवाहक ट्रकों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। बुद्धिजीवी…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला में मंगलवार को एबीवीपी व एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों गुटों के पांच कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए। संघर्ष में एबीवीपी के चार व एसएफआई का एक कार्यकर्ता चोटिल हुआ है। सभी घायल आईजीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाए गए हैं। यह खूनी संघर्ष मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जबएचपीयू गेट के पास दोनों गुटों के कार्यकर्ता खड़े थे और नए छात्रों का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान उनकी आपस में बहसबाजी हो गई। यही बहसबाजी लड़ाई में तबदील हो गई …

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  हिमाचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार आने वाले दिनों में बड़े फैसले लेने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक हफ्ते के भीतर विभाग की दूसरी समीक्षा बैठक बुलाई है। 14 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक से ठीक पहले यह समीक्षा बैठक बुधवार को दिनभर चलेगी। इसमें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध करवाने और सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या और कम करने पर फोकस होगा। वर्तमान में 11000 प्राइमरी स्कूल सरकारी सेक्टर में चल रहे हैं और उनके लिए 22000 प्राइमरी टीचर मौजूद हैं, लेकिन कई स्कूलों में…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 11 प्रकार की बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीका लगवाया जा रहा है। यह अभियान का दूसरा चरण 11 सितंबर से शुरू हो गया और 16 सितंबर तक चलेगा। भारत सरकार ने नियमित टीका कारण को मजबूत करने के लिए दिसंबर, 2014 से मिशन इंद्रधनुष शुरू किया है। मिशन का लक्ष्य उन सभी बच्चों का टीका करना हैं, जिन बच्चों को या तो टीका नहीं लगा है या फिर जिन्हें टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के खिलाफ आंशिक रूप से टीका लगाया जा रहा…

Read More