Author: Himachal Varta

कुल्लू  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा मंगलवार को जल प्रलय से प्रभावित जिला कुल्लू पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। प्रियंका गांधी सुबह भुंतर एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भुंतर पुल से आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से बात की।

Read More

नाहन   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं।एल. आर. वर्मा  ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम…

Read More

नाहन   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया।  उन्होंने…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जनकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 12 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के पोल्ट्री फार्म, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना, धोबीघाट, वार्ड नम्बर 07, संस्कृति महाविद्यालय, आदर्श नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से…

Read More

किन्नौर  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की सांस रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालुओं का 22 सदस्यीय दल शनिवार को किन्नौर कैलाश यात्रा पर रवाना हुआ था। यह सभी पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों का दल मौके के लिए रवाना हो गया है। यह श्रद्धालु दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। बता दें कि किन्नौर कैलाश यात्रा प्रशासनिक तौर पर बंद हो चुकी है। इसके बावजूद बिना मंजूरी के श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। आधिकारिक तौर…

Read More

कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  जिला कुल्लू पुलिस ने चिट्टे के साथ एक हरियाणा के व्यक्ति को धर दबोच लिया है। यह युवक चिट्टा लेकर कुल्लू आया था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान भेखली रोड में हरियाणा की गाड़ी को नियमानुसार चैक किया।  इस दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति से 23 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक की पहचान 34 वर्षीय वजीर निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। हरियाणा निवासी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में एक टिप्पर के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   अर्की में एक कारोबारी के साथ फर्जी पुलिस बनकर आए शातिरों ने एक लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका चौथा साथी नाबालिग भी इस मामले में संलिप्त है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार निवासी अर्की ने शिकायत दी कि उसकी दुकान पर कुछ लोग आए। इसकी जानकारी दुकान में कार्यरत मस्त राम ने दी। उसने…

Read More