काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 27 वर्ष आयु से पहले हुए अनाथ बच्चों के भूमिहीन होने पर तीन विस्वा भूमि प्रदान करने का प्रावधान है इसके साथ ही आवास सुविधा के लिए तीन लाख के अनुदान का भी प्रावधान किया गया है। यह जानकारी विधायक संजय रत्न ने डीसी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति की बैठक में महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना के तहत कांगड़ा जिला के सभी निराश्रित बच्चों को शामिल किया…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) आगामी लोक सभा चुनावों के दृष्टिगत आज उपायुक्त सभागार किन्नौर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची में मतदान केंद्रों की स्थापना तथा समायोजन के लिए आपत्ति या सुझाव से संबंधित मंत्रणा बैठक का अयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें ज़िला में मतदान केंद्रों से सम्बन्धित विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए जिन्हें मतदान केंद्रों की यथास्थिति व भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सत्यापित किया गया। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर, 2023 से…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अलावा भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 30 करोड़ रूपए के 19 विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने छोटा भंगाल की ग्राम पँचायत मुल्थान में 19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। सीपीएस ने 5 लाख से लोक सुविधा केंद्र और 14 लाख से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान नवनिर्मित परीक्षा भवन का लोकार्पण किया। किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के लिये सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर सरकार विशेष तवजों दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों तक सुगम और बेहतर शिक्षा उपलब्ध…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत सरकार के आदेशानुसार समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0) सुन्दरनगर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रशिक्षु एवं अन्य स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी0आर0सी0 सुन्दरनगर के प्रवक्ता (भौतिक चिकित्सा) विशेषज्ञ डाॅ प्रदीप पाहवा ने भौतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने श्रव्य, दृष्य एवं विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को उक्त विषय के बारे में प्रभावी तरीके से प्रशिक्षित एवं जागरूक किया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला मण्डी के सुन्दरनगर में जाईका परियोजना के तहत चतरोखडी में प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बिक्री के लिए स्वयं सहायता समूह उत्पाद विक्रय केन्द्र सुन्दरनगर शुरू हो गया है। इस केन्द्र का शुभारम्भ जाईका परियोजना प्रबंधक डा. बलबीर सिंह ठाकुर ने किया। इस केन्द्र को अम्बिका व कामाक्षा स्वयं सहायता समूह की संचालक रक्षा देवी व निशा कुमारी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस केन्द्र में न केवल प्राकृतिक खेती के उत्पाद जैसे कोदरा, चावल, जौ, ज्वार व बाजरा आटा, खाद रहित सब्जियाँ, सेपुबडी, लोकल शहद, हल्दी,दलिया, सोयाबीन व दूध का पनीर,…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, मण्डी द्वारा महिला एंव बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज कल्याण भवन के सभागाहर में राष्ट्रीय पोषण माह विषय पर एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश ठाकुर जिला चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने पोषण माह के बारे श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अपने अपने डेली के खाने में संतुलित भोजन का प्रयोग करें और उन्होंने कहा की मिल्ट को ज्यादा से…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा । वे आज अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी निकायों में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल की जाएगी। इसके साथ स्वच्छता का व्यापक संदेश देने के लिए सभी स्वास्थ्य…