काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर के साथ अपने पुराने संबंध को साझा किया और कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले भी वह यहां शीश नवाने के लिए अकसर आते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों के किनारे क्रशर गतिविधियों पर प्रतिबंध के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सेब को खड्ड में बहाने वाले बागवान पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक लाख जुर्माना लगाया है। नोटिस में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी के 2013 के आदेशों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण कानून का हवाला दिया है। इसके साथ ही बागवान यशवंत ठाकुर को जुर्माने की रकम 15 दिनों में बोर्ड के बैंक खाते में जमा करने को कहा है।शिमला, राज्य ब्यूरो: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बीते जुलाई माह में सेब को खड्ड में बहाने वाले रोहड़ू क्षेत्र के बागवान यशवंत ठाकुर पर एक लाख जुर्माना लगाया है। हालांकि बागवान यशवंत…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बैजनाथ उपमंडल के फटाहर पंचायत के कनारथू गांव में एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 10 वर्षीय सनाया बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर करनाथू लौट रही थी कि बीच रास्ते पर एक सड़क दुर्घटना में वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घायलावस्था में उसे आयुर्वेद अस्पताल पपरोला लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता अजय कुमार वाहन चालक हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पुलिस की एंटी ड्रग्स ब्यूरो टीम ने बुधवार को लठियाणी में एक मैडीकल स्टोर के मालिक के घर औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उसके घर से नशीले पदार्थों की खेप बरामद की। टीम ने चैकिंग के दौरान उसके घर से प्रतिबंधित नशीली 2200 टैबलेट के अलावा 3.96 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। इस मामले में टीम ने स्टोर के मालिक के खिलाफ बंगाणा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लियाजानकारी के अनुसार बुधवार सायं एएनटीएफ एंटी ड्रग्स इंस्पैक्टर सर्वजीत सिंह, पुनीत…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के यूला कंडा की ऊंचाई समुद्रतल से 12778 फुट है। इस स्थान पर हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में पांडवों को मिले अज्ञातवास के दौरान उन्होंने कई दिन इस स्थान पर बिताए थे। उसी दौरान उन्होंने इस स्थान पर एक प्राकृतिक झील के बीचोंबीच कृष्ण मंदिर का भी निर्माण किया था। सदियों से आज तक भी यह मंदिर हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस पर्व की मान्यता को देखते हुए राज्य सरकार…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में किसानों के बीच ड्रैगन फ्रूट की खेती को लेकर बढ़ते रुझान के बीच अब केंद्र सरकार ने भी दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने बंगाणा के कठोह गांव में ड्रैगन फ्रूट के 3300 पौधे लगाए हैं। गांव के सात किसानों को ड्रैगन फ्रूट के पौधे निशुल्क दिए गए हैं। हालांकि ड्रैगन फ्रूट के लिहाज से जमीन को तैयार करने में किसानों को कुछ खर्च अपने स्तर पर भी करना पड़ा। लेकिन फसल से जुड़ा सारा खर्च केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। केंद्र सरकार की एकीकृत…
लाहौल स्पीति ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) काजा में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने काजा में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी होने को लेकर प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैंए तो दूसरी तरफ मंगलवार को सोशल मीडिया में काजा में लोगों के एलपीजी गैस सिलेंडर लेने को लेकर लगी लंबी कतारों वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक रवि ठाकुर ने एडीसी काजा को तुरंत प्रभाव से इस मामले पर…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले पर्यटकों को अब मंडी-पंडोह के बीच सड़क बंद होने से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने चैलचौक-पंडोह सड़क को विकल्प मार्ग के रूप में तैयार करने की कवायद शुरू की है। विभाग ने 39 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस सड़क का को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आपदा के बीच यह सड़क बड़ा विकल्प बनकर सामने आई है। चैलचौक-पंडोह सड़क की लंबाई 30 किलोमीटर होगी। मंडी-पंडोह के बीच बार-बार एनएच बंद होने से हजारों…