Author: Himachal Varta

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कांगड़ा जिला स्थित आलमपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता संजय राणा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जिला के निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधक, ऑटो रिक्शा तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम से बस रूट परमिट स्थानांतरण, मॉडिफिकेशन, परमिट का प्रतिस्थापन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों से संम्बधित आवेदन आमंत्रित किये गए है। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) रमन शर्मा ने बताया कि इसके लिए आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 16-09-2023 तक उनके कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन आवेदनों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मण्डी की बैठक में विचार किया जाएगा। बैठक दिनांक 27-09-2023 को…

Read More

नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    विधायक अजय सोलंकी ने बुधवार को नाहन क्षेत्र के तहत 88.88 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली त्रिलोकपुुर-टेडी बरोटी सड़क के मैटलिंग एवं टारिंग कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 88.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सलानी बांका बाड़ा सड़क के मैटलिंग कार्य की भी आधरशिला रखी। उन्होंने इन दोनों सड़कों के कार्य की मौके पर शुरूआत की। विधायक अजय सोलंकी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश भर में भारी वर्षा के कारण करोडों रुपये नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):    उद्योग, आयुष एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चैहान आज पांवटा साहिब तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वह 6 सितम्बर को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे जहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। वह पांवटा साहिब से बाद दोपहर 3 बजे शिलाई के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव शिलाई में होगा। हर्षवर्धन चैहान 7 सितम्बर को शिलाई से बाद दोपहर 2 बजे नैनीधार के लिये रवाना होंगे जहां वह 26वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव शिलाई में होगा और…

Read More

नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लक्ष्य शर्मा    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में सिरमौर जिले के अंतर्गत सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुकाजी, पांवटा-साहिब व शिलाई के मतदान केन्द्रों का 22 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक भौतिक सत्यापन करने के उपरांत 2 सितम्बर 2023 को मतदान केन्द्रों की सूचियां प्रारूप में प्रकाशित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के प्रारूप की सूचियां 2 सितम्बर से 8 सितम्बर, 2023 तक जन साधारण के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर स्थित…

Read More

कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  भविष्य में खेतों में ड्रोन से छिड़काव करने वाले किसानों और बागवानों के लिए बड़ी खबर है। इफ्को की ओर से सूबे को 15 ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया करवाए जा रहे हैं। यह ड्रोन और वाहन पांच महिला और दस पुरुष किसान और बागवानों को दिए जाने हैं। ड्रोन 50,000 रुपये रिफंड (धन वापसी) शर्त के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें खास बात यह रहेगी अगर किसान और बागवान ने निर्धारित समय अवधि (पांच वर्ष) में 20,000 एकड़ भूमि में उर्वरकों का छिड़काव कर दिया, तो ड्रोन और वाहन दोनों ही उसे बिना कोई…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि शिशुओं और गर्भधात्री माताओं को समुचित मात्रा में पोषाहार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को पोषाहार देने के लिए बाल विकास एवं महिला विकास के माध्यम से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिन्हें सही परिप्रेक्ष्य में कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शिशुओं और गर्भधात्री माताओं को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से समुचित मात्रा में पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कुपोषण का शिकार बच्चों और…

Read More

मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   प्रथम बैच के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह रैगिंग पिछले महीने हुई थी। जिसकी शिकायत संस्थान के एंटी रैगिंग सेल में की गई थी। इसके बाद संस्थान ने 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 अगस्त को हुई थी। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीदत्त बेहरा ने 20 अगस्त को रैगिंग लेने वाले सभी छात्रों को एक मेल भेजा था। जिसमें इन छात्रों…

Read More