किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास गुरुवार सुबह एनएच से गुजर रही पिकअप वाहन पर चट्टान आ गिरी, जिससे वाहन में लदे सेब पूरी तरह सडक़ पर बिखर गए। इस दौरान कई घंटो तक एनएच बंद रहा, जिसे बाद में एनएच प्राधिकरण द्वारा खोल दिया गया।सतीश जोशी कनिष्ट अभियंता एनएच प्राधिकरण ने बताया कि सडक़ मार्ग बहाल होने के बाद सभी वाहनों की आवाज शुरू हो गई है।
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से कोटी के बाद अब सोलन तक ट्रैक बहाली का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की टीम ट्रैक पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कोटी से सोलन के बीच कई जगह ऐसी है, जहां पर ट्रैक हवा में लटक रहा है। 12 सितंबर तक कार्य पूरा करने का दावा किया गया है ताकि 15 सितंबर से कालका से सोलन तक ट्रेनों को संचलित किया जा सके। वर्तमान में कालका से शिमला के लिए 15 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में परिवहन विभाग के 12 बेरियर है। हर बैरियर पर परिवहन विभाग यह सिस्टम स्थापित करेगा। विभाग द्वारा 1.50 करोड़ की लागत प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्ट बैरियर पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें यदि कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघना करता है। जैसे वाहन तेजी से चला रहा है, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है या टैक्स अदा नहीं किया या फिर परमिट नहीं है। ऐसे में वाहन चालक का ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। यह जानकारी बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने सचिवालय में पे्रस वार्ता के दौरान…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में शरण लेने वालों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह मरला भूमि आवंटित करने की…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज “माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का शुभारंभ किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बचत भवन चंबा में आयोजित प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि”माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का प्राथमिक उद्देश्य एक स्थायी व्यवसाय मॉडल के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण महिलाओं के बीच बेहतर मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना है। प्रोजेक्ट ग्रामीण महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान करने में सक्षम बनाने…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन आज यहां उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। कविता ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याण्कारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में पोषण स्तर वर्गीकरण के दौरान अतिकुपोषित बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चलाए जा रहे डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेशन सेंटर में स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए लाया जाए ताकि…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हेतू 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटिंग में 16 सितम्बर से आरंभ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चैकिंग बारे भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंब, गगरेट, हरोली, ऊना व बंगाणा को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हरोली उत्सव-2023 की तैयारियांे को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को…