चंबा ( हिमाचालवार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है।…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर गत रात भारी भूस्खलन से सड़क कटने के कारण अवरुद्ध हुए यातायात का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।जनजातीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 के अधिकारियों व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवरूद्ध हुई सड़क को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र अति शीघ्र सड़क बहाली का कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि जिला किन्नौर के लोगों की…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की कल्पा ग्राम पंचायत का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य को गति प्रदान कर निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा के नए भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालय कल्पा के भवन व आवास भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ) शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार की इसी जन्मस्थली से हिमाचल के अस्तित्व की लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि डा. परमार एक विजनरी और जन जनायक थे जिनकी बदौलत हिमाचल का यह स्वरूप हमें देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं और हिमाचल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुक्रवार को चन्हालग के नगरकोटि मंदिर परिसर में आयोजित जन्माष्टमी मेले के समापन अवसर पर…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान नारग में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिरमौर जिला से उनका विशेष रिश्ता है और वह यहां के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि डा. यशवंत सिंह परमार न होते तो हिमाचल प्रदेश का यह स्वरूप नहीं होता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास की बुनियाद को मजबूत करने के लिए प्रदेश के लोग डा. परमार के योगदान को सदैव स्मरण रखेंगे। रोहित…
नई दिल्ली( हिमाचल वार्ता न्यूज) भारत की अध्यक्षता में जी20 की शिखर बैठक की तैयारियों के दौरान अब तक हुईं 200 से भी अधिक बैठकों में कई नई पहलें हुई हैं और इनकी कई नई उपलब्धियां सामने आई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत ने जी20 विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक में पूरी तरह से बातचीत और स्वीकृत परिणाम दस्तावेज़ और अध्यक्ष का सारांश (एफएमएम ओडीसीएस) प्रस्तुत करने में अग्रणी स्थान हासिल किया है। जी 20 शिखर बैठक इस सप्ताहांत नई दिल्ली में होने जा रही है।सूत्रों के अनुसार जी20 विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में स्वीकृत व्यापक दस्तावेज़ में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मेले व त्यौहार जहां हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है वही समाज में आपसी प्रेमभाव, सद्भाव व सौहार्द स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बात उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नैनीधार में आयोजित लादी महोत्सव 2023 के उपलक्ष में 26 वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उद्योग मंत्री ने कहा कि समूचे हिमाचल प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी इस बरसात में जान व माल की भारी क्षति हुई है। उन्होंने…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके साथ मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में शीश नवाया और प्रदेश व जिला वासियों के उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की और विशेष कर उन्होंने हाल ही में पूरे प्रदेश में भारी बरसात से कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए भी भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की । शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से शुरू…