शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) गाडिय़ों के लिए वीआईपी नंबर की खरीद के लिए वाहन मालिक करोड़ों रुपए की बोली लगाकर नंबर खरीद रहे है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ चार वीआईपी नंबर 55 लाख रुपए की कीमत में बिके है। इन चारों नंबरों में से तीन नंबरों की खरीद शिमला जिला में हुई है। इनमें दो नंबर कोटखाई आरलए और एक वीआईपी नंबर ठियोग आरएल सीरीज का खरीदा गया है। एक अन्य वीआईपी नंबर नालागढ़ आरएलए सीरीज का खरीदा गया है।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीआईपी नंबर के लिए वाहन मालिक लाखों रुपए…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला के निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से 400 मीटर तक अवरूद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की बहाली के लिए तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं और बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं, जिसका उद्धारण है बहाली कार्य के लिए आर ओ सी मशीनों को उपलब्ध करवाना। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत दिवस पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित…
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा । वे आज छिंज मेला खिरडीधार के दूसरे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए बोल रहे थे । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए भारी नुकसान को लेकर…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुणयतिथि पर जोनल अस्पताल ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण एक सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी व समाजसेवक थे। उन्होंने शांति व सदभावना को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने न केवल देश की राजनीति में बल्कि पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण को समाजिक क्षेत्र में किए गए…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निगुलसरी में अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण किया और सड़क बहाली कार्य की प्रगति की समीक्षा की। राजस्व मंत्री ने अवरुद्ध मार्ग के दोनों छोर पर सड़क बहाली के कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला किन्नौर की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के मटर और सेब की फसलों को फल मंडियों तक…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, मंडी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह विषय पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में नर्सिंग स्कूल कि छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय जनरल हॉस्पिटल के सभाग्रह मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उषा चौहान प्रिंसिपल नर्सिंग स्कूल ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अनुराधा जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रही। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शरीर के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है जिसमें मिनरल्स, विटामिन,…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र तक आधा सफर पहले पिकअप में तय किया और उसके पश्चात लगभग 2 घंटे पैदल चलकर सुरु गांव पहुंचे।उल्लेखनीय है कि सुरु गांव में भूमि धंसने की खबर सामने आई हैं जिन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आज उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भूमि धंसने से कुछ मकानों और जमीन को भी क्षति पहुंची है।…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से दो मरीजों के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इन ऑपरेशन को लाइव करके चिकित्सकों को इसकी बारीकियों से अवगत करवाया गया है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह से घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया। शिमला जिले के गलूखुरड़ गांव की गौरा देवी (64) और बागी गांव के गंगा राम (69) घुटनों में दर्द से परेशान होकर पिछले दिनों आईजीएमसी आए थे। आर्थो विभाग के चिकित्सकों ने जांच की तो पाया कि दोनों के घुटने बदलने होंगे। इसके बाद दोनों…