सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कण्डाघाट खण्ड के स्वयं सहायता समूहों को अब अपने तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। अब इन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को मिनी सचिवालय कण्डाघाट के प्रांगण में होगी। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट के मिनी सचिवालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित स्वयं…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा ब्ल्यू स्टार कंपनी, कालाअंब द्वारा 100 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 21 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस इंटरव्यू में 18 वर्ष से 23 वर्ष के पात्र युवा हिस्सा लें सकतेे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में ब्लू स्टार कंपनी द्वारा आईटीआई फिटर, आर.ए.सी., टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने आज यहां बताया कि 02 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर संसद भवन भारत में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भाग लेने के लिए जिला स्तरीय तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएंगी जिसमें से चयनित हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस संदर्भ में 15 सितम्बर, 2023 को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के टकोली बैरियर पर अब छह महीने तक काेई टोल टैक्स नहीं लगेगा। केंद्रीय सड़कपरिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टोल टैक्स न लिए जाने के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। टकोली में करीब तीन महीने पहले टोल टैक्स बैरियर शुरु हुआ था। नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से फोरलेन को बड़ी क्षति पहुंची थी।मंडी कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के टकोली बैरियर पर अब छह महीने तक कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टोल टैक्स न लिए जाने के निर्णय पर…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। 14 से 16 सितंबर तक कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान नाहन में 49.1, सरहाली खड्डा बिलासपुर 33.4 व बिलासपुर केवीके में 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, जगह-जगह भूस्खलन से चलते राज्य में अभी भी 60 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा मंगलवार सुबह 10:00…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के बेड़े में 210 नई बीएस-6 बसें शामिल होंगी। टाटा कंपनी की 173 बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं जबकि 37 बसें पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) के लिए नालागढ़ में खड़ी हैं। 47 और 28 सीटर नई बसें मिलने से यात्रियों को एचआरटीसी की खटारा हो चुकी कई बसों में सफर करने से छुटकारा मिलेगा। बीएस-6 बसों में जहां यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, वहीं यह बसें कम ईंधन में ज्यादा माइलेज देंगी। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। एचआरटीसी की नई बसें टाटा के गोवा प्लांट…
बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर की ओर से कीरतपुर की ओर जा रहा एक सीमेंट का ट्रक अनियंत्रित होकर जगातखाना के पास सडक़ किनारे पलट गया, जिसमें चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय गाड़ी चालकों द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालक जगातखाना नामक जगह के पास पहुंचा, तो चालक को नींद की झपकी आ गई, जिस कारण यह हादसा पेश आया और ट्रक सडक़ किनारे जा पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक ने पलटा नहीं खाया नहीं तो बड़ा हादसा हो…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य के साथ अब खिलवाड़ नहीं हो सकेगा। इसके लिए होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ईट राइट व्यवस्था शुरू करेगा। विभाग की ओर से यह व्यवस्था पर्यटन सीजन से पहले की जाएगी। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल, बड़ोग समेत कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच किनारे नामी 21 होटलों का चयन किया गया है। इन होटलों में गुणवत्ता युक्त और पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के बड़े होटलों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। इससे पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। प्रदेश…