कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू के गड़सा घाटी के ओसन में एएनटीएफ की टीम ने युवक से चिट्टा बरामद किया है। यह युवक गाड़ी में सवार था। गाड़ी की तलाशी ली तो 24 वर्षी प्रेम चंद निवासी निगना के कब्जे से 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। युवक को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।
Author: Himachal Varta
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की। रिपोर्ट में पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। समय-समय पर किसानों द्वारा खेतों व राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई शिमला द्वारा किये गये प्रयासों तथा सरकार द्वारा आतमा कृषि के अन्तर्गत समीक्षा कार्यों का अवलोकन रिपोर्ट में शामिल है। परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर बग्गा ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विभिन्न…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप मण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आने वाली 9 सितंबर को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्ीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुराने व अटके हुए केसों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त न्याय दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि अब तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए ऊना के जिला न्यायालय एवं उप मण्डलीय अदालत अंब के विभिन्न अदालतों ने 5,977 के…
नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी इंटैनसिफाइड मिशन इंद्रधनुष-द्वितीय चरण, यू विन पोर्टल, एम.आर. एलेमिनेशन तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 11 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक सिरमौर जिला में मिशन इंद्रधनुष का द्वितीय चरण चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण में छूटे हुए सभी 0-5 साल तक के बच्चे को बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भी…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर ने आज जिला परिषद वार्ड स्योग में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में किया गया, जिसमें स्योग वार्ड की विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि स्योग वार्ड की 13 पंचायतों में बारिश व भू-स्खलन से प्रभावित लोगों को लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है । इसके अतिरिक्त लगभग 500…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम, मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली के लिए जाने वाली व दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं का प्रचलन 7 सितम्बर सायं से 10 सितम्बर मध्यरात्रि तक मुकरवा चौक दिल्ली तक रहेगा । उन्होंने दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों से आग्रह किया कि वह दिल्ली के लिए यात्रा कार्यक्रम उसी अनुसार तय करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले में ‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं की शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजनाओं के व्यापक विस्तार को समर्पित इस अभियान को 13 सितंबर को लॉंच करेगी। यह अभियान सेवा पखवाड़े में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। मंडी जिले में भी इस अवधि में अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने जिले में आयुष्मान भव अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने यह…