Author: Himachal Varta

नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद् जिला सिरमौर शाखा पांवटा साहिब ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने की। एल.आर. वर्मा ने इस असर पर कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने शिष्य को कोई भी आकार देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा की ही देन है कि आज हमारा…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आगामी 8 सितम्बर 2023 को जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चनालग में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी मेला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विश्रामगृह नारग में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 1 बजे चनालग में जन्माष्टमी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग जल विद्युत परियोजना व अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने समस्त परियोजना अधिकारियों को प्रभावित पंचायतों में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लक्ष्य शर्मा    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पंचायत सचिवों को दिव्यांगजनों के पैंशन प्रपत्र पर अविलंब रिपोर्ट देना सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपने पैंशन प्रपत्र पर रिपोर्ट के लिए बार-बार पंचायतों के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए जिला पंचायत अधिकारी और परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ठोस कार्रवाई करें। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा गत सोमवार नाहन में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों के अधिकारों के संरक्षण हेतु…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हमें गंभीरता से तीन बिंदुआंे पर कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें वाहन चालकों में जागरूकता, वाहनों के लिए पार्किंग इत्यादि की सुविधा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई शामिल है। उपायुक्त सुमित…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत फटाहर में 5 लाख से निर्मित लोक सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। फटाहर में लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैजनाथ के मतदाताओं ने आशीर्वाद देकर दूसरी बार उन्हें विधान सभा भेजा है। इसके लिये वह बैजनाथ के लोगों के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार ने गांव और गरीब लोगों की चिंता कर जनकल्याण के लिये योजनाएं आरंभ की हैं। *मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाली है…

Read More

 किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   साकिचरंग मंदिर के निर्माण के लिए उचित राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।  महिला मण्डल बारो-साकिचरंग की सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया  सुगरा पंचायत के बारो-भादो मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत दिवस किन्नौर जिला के निचार उपमंडल स्थित विकासनगर में 25 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित रावा से विकासनगर स्पेन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस स्पेन के बनने से क्षेत्र के किसान व बागवान सेब तथा अन्य नकदी फसलों…

Read More

ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 व 34 के तहत जारी किए हैं। उन्होंने समस्त उपमंडलाधिकारियों(ना) को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंड दिया जाएगा।

Read More