काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स वितरित की गई। यह आपदा मित्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में रह रहे लोगों की मदद के लिए रवाना होंगे। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन ने कांगड़ा जिले के दो प्रमुख राहत शिविरों ज्वालामुखी उपमंडल के खुंडियां और धीरा उपमंडल के परमार नगर में रहने वाले प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए आपदा मित्र अपनी सेवाएं सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।उपायुक्त ने कहा…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 16 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक रबौण, वशिष्ठ काॅलोनी, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग भवन, बघाट बैंक, सनातन धर्म मंदिर, आंजी नसल, तपन मोटर्स, रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अ0जा0), 8-फतेहपुर, 9-जवाली, 10-देहरा, 11-जसवाँ प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अ0जा0), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-काँगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अ0जा0) के मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में दिनांक 2 सितम्बर, 2023 से 8 सितम्बर, 2023 तक मांगे गए सुझावों, दावों और आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 18 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अंब, 20 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 21 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर व एचआर के 180 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 20 से 36…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। उन्होंने बताया…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला तथा आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक विस्तार सुनिश्चित करना है, जिससे उनका शत प्रतिशत लाभ लोगों को प्राप्त हो सके। आयुष्मान आप के द्वार अभियान के तहत पंजीकरण किया जाएगा सुनिश्चित: सीएमओ ने कहा…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों को रुचि के रूप में अपनाने तथा इनपर अनुसंधान एवं अभिरूचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना आरम्भ की गई है। यह योजना वर्ष 2023-24 के लिए आरम्भ की गई है। यह जानकारी आज यहां सोलन डाक मण्डल के अधीक्षक डाकघर आर.डी.पाठक ने दी। योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर, 2023 है। आर.डी.पाठक ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना छठी कक्षा से नवीं कक्षा तक के उन छात्रों के लिए जिनका अकादमी रिकॉर्ड अच्छा है और जो डाक…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही एचपीयू के पास कॉलेजों की संख्या बढ़कर 242 हो गई है। इससे पहले एचपीयू के पास सात जिलों के 159 कॉलेज ही थे। कॉलेजों की संख्या बढ़ने के साथ ही एचपीयू की जिम्मेदारी भी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। प्रदेश सरकार के कॉलेजों के जिलेवार विभाजन के आदेशों के बाद विवि ने अपने स्तर पर अधिसूचना के जारी कर स्थिति का आंकलन किया है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और विवि के अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद प्रो. एसएस…