शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो विद्यार्थियों की संख्या वाले 143 स्कूल बंद कर दिए हैं। 117 प्राइमरी और 26 मिडल स्कूलों को शिक्षा विभाग ने डिनोटिफाई किया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक नजदीकी स्कूलों में नहीं, बल्कि ऐसे स्कूलों में भेजे जाएंगे, जहां एक या दो शिक्षक ही नियुक्त हैं। शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। बिलासपुर जिले में 6, चंबा में 8, हमीरपुर में 4,…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया। उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवगांव के गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और त्रासदी में उनके पशुधन की मृत्यु पर राहत राशि प्रदान की।गोदन गांव में भारी वर्षा के कारण बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन की मृत्यु हो गई थी।मुख्य संसदीय सचिव ने प्रभावित राकेश कुमार सुपुत्र स्व. दया राम निवासी गांव गोदन को पशुधन की मृत्यु पर 30 हजार रुपये प्रदान किए। प्रभावित व्यक्ति को त्वरित…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रावमापा जुनगा में होंगा हॉकी खिलाड़ियों का चयन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया 26 अगस्त, 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुनगा में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी, 2005 के बाद होना चाहिए।
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला से कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पाठशालाओं, महाविद्यालयों, मुख्य बाजारों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों से गुजरते हुए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करेगा।उन्होंने बताया कि कौशल विकास रथ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न पूर्णतया प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले के युवाओं को अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) डीसी ने बताया कि शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की 8 उड़ाने हुईं। इनमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित गांवों में राशन की 703 किट, 100 तिरपाल तथा दवाइयों और अन्य सामग्री के 27 बक्से पहुंचाए गए। इनमें बालीचौकी उपमंडल के करथाच में राशन के 214 किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 8 बक्से तथा 25 तिरपाल पहुंचाए गए। कशौड़धार में राशन के 157 किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 10 बक्से तथा 25 तिरपाल तथा ओड़धार में 262 राशन किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 3 बक्से तथा 25 तिरपाल…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन अधिकार अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन अधिकार अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 155 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समयबद्ध उचित कार्यवाही की जाए…