Author: Himachal Varta

चंबा,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  यह बात आज उपायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न उपमंडलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित राखियों के जिला मुख्यालय में आयोजित मेले के शुभारंभ के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही। मेले के दौरान जिला स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन भी किया।…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 26 अगस्त, 2023 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।डाॅ. शांडिल 26 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.30 बजे सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा निधि के तहत राहत राशि के चैक वितरित करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत इसी दिन दोपहर 01.00 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी का दौरा करेंगे। डाॅ. शांडिल तत्पश्चात पुलिस चौकी सायरी का…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में नए प्रवेश तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय में नए सत्र में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 60-60 छात्र/छात्राओं की सीटों को भरे जाने के लिए 10 सितम्बर, 2023 को परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी सी.सी.टी.वी कैमरों की जांच कर ली जाए…

Read More

मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मंडी जिले में लगातार दूसरे दिन राहत की उड़ान जारी रही। शुक्रवार को भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाने का सिलसिला चला। इसमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाई जाए। इसे लेकर लगातार दूसरे…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )   उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्यायें सुनेंगे तथा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त सांय नाहन पहुंचेंगे। उद्योग मंत्री 26 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे कफोटा विश्राम गृह तथा सांय 4.00 बजे शिलाई विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान 27 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे रोनाहट में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे सतीवाला में ब्रांड न्यू…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   आज यहां पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशक डी.सी. राणा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं मौसम पूर्वानुमान पर आधारित सामान्य समूह आधारित किसान सूचना प्रणाली विकसित करने पर बल दिया ताकि क्राउड सोर्सिंग के उपयोग से मौसम पूर्वानुमान संबंधी जानकारी एसएमएस और व्हाट्सऐप जैसे माध्यमों से पंचायत स्तर तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मेघदूत जैसी एप्लीकेशन उपयोग में है, जिसके माध्यम से किसानों को उनकी फसलों और सब्जियों इत्यादि के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा…

Read More

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया है | 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था | जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था | लेकिन…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया।उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक नशे से जुड़ी जानकारी साझा करें ताकि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर संपर्क करे।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे…

Read More