कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में आठ भवन जमींदोज हो गए हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। एक सप्ताह पूर्व आनी के नए बस स्टेंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे चार रिहायशी मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन द्वारा इन भवनों को अनसेफ घोषित किया गया था। प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार सभी भवन खाली करवा दिए गए थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी अनसेफ भवन जमींदोज हो गए। देखते ही देखते सभी मकान…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुकलाह खड्ड में आई बाढ़ ने पटीकरी पावर हाउस को तबाह कर दिया है। फ्लड ने पहले बाउंड्री वॉल को तोड़ा और फिर पावर हाउस में तबाही मचाते हुए स्टेशन ट्रांसफार्मर, डीजी व पैनल को तबाह कर दिया। 16 मेगावाट के प्रोजेक्ट को तहस नहस कर दिया है। डैम साइट की दीवार भी टूट गई है।विद्युत उत्पादन अब कई महीनों तक के लिए ठप हो गया है। प्रोजेक्ट तक पहुंचने वाली 9 किलोमीटर सडक़ भी बहुत जगह से टूट चुकी है। ट्रांसमिशन लाइन गिर चुकी है, जो नए सिरे से बिछानी होगी। कर्मचारियों ने…
श्री रेणुका जी हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही को लेकर संत महात्मा भी आगे आए हैं। सिरमौर जिले के रेणुकाजी तीर्थ में स्थित गायत्री आश्रम के संचालक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए अंशदान के रूप में 1,00,100 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी है। राशि का चेक स्वामी दयानंद भारती ने स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंगलवार देर शाम को शिमला में भेंट किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आपदा का संकट काफी बड़ा है लेकिन वह इस अंशदान…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोगों की मदद के लिए खुद फील्ड में डटे हैं डीसी आवश्यक होने पर ली जाएगी वायु सेना और आर्मी की मदद लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी मशीनरी तत्परता से राहत बचाव कार्यों में जुटी है। जिलाधीश अरिंदम चौधरी प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों समेत लोगों की मदद के लिए खुद फील्ड में डटे हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने यह बात जिले में बारिश के कारण उत्पन्न हालात और प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्यों को लेकर उठाए कदमों की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने बताया कि जिला…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में करंट की चपेट में आने से घायल हुए 26 वर्षीय बिजली बोर्ड के टीमेट विशाल कुमार ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में आखरी सांसे ली। वहीं विशाल की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। विशाल जिला चंबा का रहने वाला है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को विशाल चीड़ावाली क्षेत्र की कॉलोनी में खंभे पर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। जिसके बाद…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़िता का रिश्तेदार ही है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने चाइल्ड लाइन को इस बारे में गुप्त सूचना दी। जिसके बाद चाइल्डलाइन की…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। अग्रणी जिला अधिकारी मंडी संजय कुमार ने पीएम स्वनिधि स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा डिजिटल ट्रांसक्शन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया ।उन्होंने बताया कि 01 जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 महामारी में बुरी तरह प्रभावित हो चुके उनके…
नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) जिला ग्रामीण विकास अभिरकण सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहाता समूहों द्वारा बनाये गए प्राकृतिक उत्पाद विक्रय योजना के अन्तर्गत अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने आज बुधवार को नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टाल का शुभारम्भ किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि राखी के ये स्टॉल 30 अगस्त 2023 रक्षा बंधन के दिन तक संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में संचालित ‘‘हिम ईरा दुकानों’’ में भी प्राकृतिक राखी का विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला…