नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों विशेषकर 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 के दौरान ऑरेंज अलर्ट और अगले 2 दिन यानि 25 अगस्त और 26 अगस्त 2023 के दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सभी नागरिकों को परामर्श दिया जाता…
Author: Himachal Varta
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हाइडल चैनल सुंदरनगर का सर्विस रोड़ भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि बीबीएमबी ने बताया है कि 12 से 14 अगस्त के मध्य हुई भारी वर्षा के कारण सुंदरनगर हाइडल चैनल की बाहरी तटबंध ढलान को गंभीर क्षति पहुंची है। इस प्रकार की परिस्थितियों में हाइडल चैनल की सुरक्षा के लिए सावधानीपूर्ण उपायों की आवश्यकता है।इसे ध्यान में रखते हुए हाइडल चैनल के सर्विस रोड़ के दोनों ओर मरम्मत और पुनर्स्थापना काम पूरा…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मामले की सुनवाई हेतु रामपुर बुशहर, रिकांगपिओ, आनी के न्यायिक न्यायालय परिसर व डीएलएसए रिकांगपिओ में करें संपर्क जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव ने आज यहां जानकारी दी कि जिला किन्नौर में राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर, 2023 को आयोजित की जानी निश्चित की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष निम्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिनमें धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली व पानी, भरण-पोषण व अन्य (आपराधिक, कम्पाउन्डेंबल व दीवानी विवाद) से संबंधित मामले शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। नए आयोग की रूपरेखा पर सिफारिशें देने के लिए गठित दीपक शानन समिति ने मंगलवार देर सायं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए भर्ती आयोग की कार्यक्षमता पर एक प्रस्तुति दी। समिति ने प्रस्तावित भर्ती आयोग के संचालन में पारदर्शिता, संरचनात्मक समग्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न उपायों पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्र में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बादल आसमान से तबाही बनकर बरसे हैं। विभिन्न स्थानों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लापता बताए जा रहे हैं। शिमला समेत प्रदेश की 530 सड़कें ठप हो गई हैं। आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर जिले में बिजली संकट गहरा गया है। प्रदेश में भारी बारिश से कुल 2897 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। शिमला के गांव शोल (बलदेयां) में भारी भूस्खलन में एक प्रवासी दंपती…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारी बारिश और बाढ़ से आई प्राकृतिक आपदा के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने 15 सितंबर तक स्कूलों में आयोजित होने वाली खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी है।बुधवार को सभी जिला उपनिदेशकों को जारी निर्देशों में शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के दोबारा आयोजन को लेकर जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। सड़कों की स्थिति सुधरने के बाद ही प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पपलाह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पंजाब के तीन अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा अपनी बुआ के घर गाहर में रहता है। करीब एक साल से उसका बेटा गलत संगत में फंस गया। सोमवार को उसकी बुआ ने फोन किया कि अक्षय तीन लड़कों को घर…