सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से जहां पहाड़ी संस्कृति का बेहतर प्रचार होता है वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच उपलब्ध होता है। डाॅ. शांडिल गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि वर्ष 2003 से हिमाचल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आज यह उत्सव प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत पुलिस ने अफीम डोडा सहित 2 बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तारिफ (24) पुत्र सतार निवासी पल्होड़ी व यामीन (35) पुत्र स्व. मोलदीन निवासी पल्होड़ी तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि दो युवकों के पास भारी मात्रा में नशे का सामान हो सकता है। सूचना के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले तीन शारीरिक रूप से 90 फ़ीसदी अक्षम बच्चों को अब किसी की उंगली या बैसाखी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शारीरिक रूप से अक्षम कनिका पुत्री सतपाल निवासी गदपेला, साहिल पुत्र सतीश निवासी फांदी-बौडी वाला, राजेंद्र सिंह पुत्र बलदेव निवासी बकारला बारथल धगेडा को रोटरी क्लब नाहन 3080 ने बेहतर और आधुनिक किस्म की व्हीलचेयर भेंट की है।नाहन के संयम होटल में आयोजित विशेष सामाजिक कार्य में क्लब के लगभग तमाम सदस्य मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में पहुंची चिट्टा तस्करी के तार अब पाकिस्तान से जुड़ गए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को अटारी बॉर्डर से किया गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस की स्पेशल टीम जिला में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हेरोइन तस्करी के मुख्य नेटवक्र्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से हेरोइन चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जीएसटी काउंसिल ने त्योहारों से पहले लोगों को राहत देने वाले कई उपायों पर अमल किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। काउंसिल ने मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स पर पांच फीसदी टैक्स लगाने का फैसला लिया है। साथ ही गुड़ समेत कई प्रोडक्ट पर जीएसटी की दरों को कम करने का फैसला लिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 70 प्रतिशत मोटे अनाज के आटे को खुला बेचा जाए, तो इस पर पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसे पैक करके…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)धर्मशाला में 120 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर भी पहले चरण में ही प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह सात अन्य स्थानों पर भी हिमाचल में ही इस प्रोजेक्ट के तहत काम होंगे। इन कार्यों के लिए नियम एवं शर्तें एशियन डिवेलपमेंट बैंक अलग से भी अप्रूव करेगा। पर्यटन विभाग अब पहले चरण की डीपीआर बनाने में जुट गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया कि बिड डॉक्यूमेंट मंजूर होने के बाद अब प्रोजेक्ट अगले फेज में चला गया है और इसमें समयबद्ध काम करने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि करीब…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारत सरकार के द्वारा चलाए गए आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत जिला सिरमौर में करीब 100 लोगों ने मृत्यु उपरांत अंग दान करने की इच्छा जताई है। हालांकि अंगदान को लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन में एक काउंटर भी स्थापित किया गया है। जिस पर कम्युनिटी मेडिसिन सेंटर के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रेशम सिंह और उनकी टीम लोगों को अंगदान के लिए प्रेरणा भी दे रही है। यही वजह है कि इन डॉक्टरों की टीम के द्वारा लोगों को दी गई प्रेरणा के बाद पिछले 15 दिनों में करीब 100 लोगों ने अपने अंगदान करने की…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व भाजपा नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बताया कि बैठक में भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर हर बूथ…