Author: Himachal Varta

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  जवाली के अधीन नियांगल में पहाड़ी दरकने से मकानों के जमींदोज होने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि अब कोटला में पहाड़ी दरकने से लोगों के मकानों पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह कोटला के साथ लगती पहाड़ी दरकने से कोटलावासियों में अफरा-तफरी मच गई। एकाएक लोगों के घरों में मलबा घुस गया तथा लोग घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए। कुछ लोगों ने तो घरों का सामान पिकअप में भर लिया तथा अपने रिश्तेदारों के घर ले गए। पंचायत में करीब 1000 घर हैं,…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है। अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में 23 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राज्य के कई भागों में 28 अगस्त तक बारिश का…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-  बरसात में झमाझम बारिश होने के बावजूद भी टिक्कर पंचायत के गांव कनेच के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं । लोगों द्वारा बारिश को पानी एकत्रित करके पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी समस्या से जूझ रहे कनेच के लोग विभाग की कार्यशैली से खफा है । बता दें कि करीब चार वर्ष पूर्व  51 लाख से निर्मित कनेच-बडगला उठाऊ पेयजल योजना का पूर्व सिंचाईं मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा लोकापर्ण किया गया था ।  कनेच निवासी अमित तोमर, देसराज, सुरेश कुमार, कपिल, तुन्ना सहित अनेक लोगों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   सचिव, जिला सेवा प्राधिकरण सिरमौर स्थित नाहन, माधवी सिंह ने बताया कि सितंबर माह में जिला न्यायालय परिसर नाहन में मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी व न्याययिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कोर्ट में मोटर व्हीकल चालान के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी भी व्यक्ति का चालान उपरोक्त कोर्ट में लंबित है तो निर्धारित तिथियों को चालान का भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर, 2 सितम्बर, 4 सितंबर, 5 सितंबर, 6 सितंबर, 8 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक चालान…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    एसडीएम सभागार शाहपुर में विधायक केवल पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बरसात से हुए नुक्सान के आकलन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उन्होंने बताया कि जहाँ समूचा प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है वहीं पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है ।शाहपुर विधानसभा में सड़कों,पुलों ,पेयजल योजनाओं,घरों ,सम्पर्क मार्गों तथा पशुशालाओं इत्यादि को काफी नुक्सान हुआ है ।उन्होंने बताया कि अब तक शाहपुर विधानसभा में लगभग 40 करोड़ से अधिक का नुक्सान हुआ है। जिसमें लोक निर्माण विभाग 21.75 करोड़,…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास अस्थायी लिंक बारिश के कारण बंद हो गया है। करीब 600 वाहन कैंची मोड़ से लेकर जोगनी माता मंदिर तक फंस चुके हैं। इसी प्रकार दूसरी तरफ पंडोह, 9 मील तथा 4 मील में करीब 700 वाहन कुल्लू जाने के लिए रुके हुए हैं। सडक़ खुलने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी जा सकती, जो कि मौसम पर निर्भर करता है।  अभी कुल्लू से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए बजौरा से कमांद को ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है औट तथा कैंची मोड़, जोगनी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों को रुचि के रूप में अपनाने तथा इन पर अनुसंधान एवं अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना आरम्भ की गई है। यह योजना वर्ष 2023-24 के लिए आरम्भ की गई है। यह जानकारी आज यहां सोलन डाक मण्डल के अधीक्षक डाकघर आर.डी.पाठक ने दी। आर.डी.पाठक ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना छठी कक्षा से नवीं कक्षा तक के उन छात्रों के लिए जिनका अकादमी रिकॉर्ड अच्छा है और जो डाक टिकट संग्रह में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    कुठेड हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरी करने वाला युवक ड्यूटी पर जाते वक्त सडक़ से लुढक़ कर रावी नदी में जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल कुमार निवासी सलूणी के तौर पर हुई है। बहरहाल पुलिस चौकी होली से एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।  परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। पता चला है कि बीती रात विशाल कुमार प्रोजेक्ट की एडिट वन की तरफ अपनी…

Read More