किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के लोगों की सभी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करें ताकि जिला के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में आरंभ किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त हो सके। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के माध्यम से समस्त प्रदेश के लोगों के कल्याण व सुविधा के लिए…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड की आठ पंचायतों (संगड़ाह, रेडली, लाना पालर, लुधियाना, अंधेरी, रनफुआ जबरोग, बोन कटियांना और सेंज) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों और अफसरों के देश-विदेश के दौरों पर हुए खर्च का पाई-पाई का हिसाब जनता को देना होगा। सरकारी विभागों को सबसे साझा करना होगा कि इन्होंने ऐसी यात्राओं पर कितना बजट खर्च किया और राज्य को क्या लाभ हुआ। राज्य सूचना आयोग ने सख्ती दिखाते हुए छह महीने के अंदर विभागों को यह जानकारी स्वत: संज्ञान आधार पर सार्वजनिक करने के लिए कहा है। सरकारी महकमे यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालेंगे। उन्हें यह भी विवरण देना होगा कि मंत्री और अफसर किन-किन स्थलों का दौरा करके आए। कितने लोग देश-विदेश…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत जिला में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार को बस स्टैंड़ नाहन व राजकीय महा विद्यालय नाहन तथा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब व बस स्टैंड़ पांवटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने,…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह विभाग हिमाचल प्रदेश ने की। बैठक में अभिषेक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ कारगर कदम उठाते हुए निर्भीकता के साथ कार्य करें। अभिषेक जैन ने कहा कि ऊना जिला में नशे के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की बदौलत इससे संबंधित आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है तथा इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद नशे…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसजेवीएन लिमिटेड के सौजन्य से अपना पुस्तकालय मुहिम के अंतर्गत संचालित 18 पुस्तकालयों के बेहतर प्रबंधन को लेकर उप मंडल दंडाधिकारियों के साथ सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कार्यशील पुस्तकालयों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो पुस्तकालय किसी कारण वश सुचारू रूप से नही चल रहे या पुस्तकालय में बच्चों की संख्या कम है वहां पर संबंधित क्षेत्र में एसडीएम युवाओं को करियर काउंसलिंग शिविर के माध्यम से पुस्तकालय के…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। उपायुक्त ने अवैध खनन को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ाई से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी अधिकृत विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वयन स्थापित कर अवैध खनन पर प्रभावी निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों को…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी भेंट की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं तथा युवा को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वयं अपने खेतों में सब्जियां इत्यादि भी उगाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना…