मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने आज मंगलबार को धर्मपुर विधानसभा में आपदा के उपरांत राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए टिहरा और संधोल में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। विधायक हर पंचायत में जाकर आपदा ग्रस्त लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द में शामिल होकर उन्हें सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता दिलवाने के उपरांत उनके घरों के निर्माण और सुरक्षा के लिए लगने वाली सुरक्षा दीवारों आदि की समीक्षा करके कार्य योजना तैयार करने में जुटे है। विधायक ने आज संधोल क्लस्टर में बैरी, कोठुवां, धलारा,…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 5 करोड़ रूपये की लागत थलटूखोड़-मढ़-भुमचवाण सड़क को पक्का कर बेहतर बनाया जा रहा है। इस सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पक्का हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों को अपनी नकदी फसलों को बाज़ार तक ले जाने में भी सुविधा होगी। सांसद प्रतिभा सिंह आज दरंग विधानसभा क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन ग्राम…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिला में स्क्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक पात्र अभ्यर्थियों के भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों को मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया (एसआईएस) शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा भरा जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौरर जगदीश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 5 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर तथा उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 7 अक्तूबर 2023 को भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। साक्षात्कार के समय…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेल आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कण्डाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 06 अक्तूबर 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, परौथा, माही, सनहेच, धाली, सलुमना, जधारी, मेहली, वाकनाघाट, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गेरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कहलोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर, मेला मैदान एवं आस-पास…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोकता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के आधार सत्यापन अर्थात् ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को अपने समीप की उचित मूल्य की दुकान में जाकर आधार सत्यापन करवाना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड उचित मूल्य की दुकान में लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी ज़िला या किसी भी उचित मूल्य…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उप मण्ड़ल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया। इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के ऐसे समस्त मैडिकल शॉप एवं फार्मेसी, जो शेड्यूल्ड एच, एच1 तथा एक्स ड्रग्स का विक्रय करते हैं को अपने दुकान के भीतर/बाहर एक माह के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश जारी किये हैं। इन सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का जिला के ड्रग इंस्पेक्टर समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित बनायंेगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों में नशीली दवाओं और मादक…