मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला देगा सम्मान आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर, 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए आयु उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सदस्य राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चण्डीगढ़ में लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रूप से काम करने वाले व्यक्तियों या समूह से फोक आर्टिस्ट ऑनर अवार्ड (लोक कला साधक सम्मान) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। निदेशक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला मोहम्मद फुरकान खान ने बताया कि…
Author: Himachal Varta
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विद्यालय के भवन के लिए चयनित भूमि के एफसीए मामले में लाए तेज गति विद्यालय के निरीक्षण उपरांत,विद्यार्थियों के साथ किया संवाद छात्राओं के साथ फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच भी हुआ आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार को जनजातीय उप मंडल भरमौर के तहसील होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई । उपायुक्त ने बैठक में खणी में विद्यालय के भवन के लिए चयनित भूमि के हस्तांतरण की एफसीए के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को तेज गति देने के निर्देश जारी किए ।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। डाॅ. शांडिल आज निगम की कार्य प्रणाली का निरीक्षण करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि पात्र वर्गों की सुविधा के लिए शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सभागार में जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग युवाओं व युवतियों के हुनर को निखारने के लिए जगह-जगह कौशल विकास कैम्प लगाएं जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें पूर्ण करने के लिए कार्य में तेजी लाएं और जिन अधूरे कार्यों के लिए फंड की जरूरत है उसके लिए मांग करें। एनआरएलएम के कार्यों में 05 प्रतिशत की वृद्धि करें। पूर्ण हो चुक कार्य व अधूरे कार्यों की अलग से सूचि तैयार करें।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा के मध्य प्रभावितों का पुनर्वास और विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डाॅ. शांडिल गत सांय सोलन ज़िला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हिन्नर के गांव गौड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जानो-माल का…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने चरस के साथ पंजाब के युवक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आते गांव मट्ट में पुलिस ने एक युवक से 50 ग्राम चरस बरामद की है। युवक की पहचान मोहित गिल निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी केहर सिंह ने कहा कि आरोपी के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। दूसरे मामले में थाना शाहपुर के अंतर्गत पुलिस ने सल्ली में एक दुकानदार से 506 ग्राम चरस बरामद की।…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बस स्टैंड के समीप पंचायत भवन में बनी डायरी की दुकान में आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि डायरी शॉप मालिक ने दुकान खोली तो उसके आधे घंटे बाद आग की घटना सामने आई। आग लगने के बाद बस स्टैंड में अफरा तफरी मच गई। राम बाजार के सभी लोग पंचायत भवन के पास आ…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली सभी सड़कों में ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेनेज बनाना अनिवार्य किया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी और निगरानी टीमें भी गठित की जाएंगी। वह वीरवार को देर सायं यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेनेज न होने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों में निर्माण के समय ड्रेनेज नहीं होगी, उन्हें पास भी नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण…