Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार आज राज्य आपदा घोषित करने जा रही है। शाम को इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रदेश में अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अफसर दिन रात पीड़ित परिवारों की मदद करने में जुटे हैं। सेना की मदद भी ली जा रही है। कांगड़ा के इंदौरा में बाढ़ प्रभावितों को रेस्क्यू किया गया है। केंद्र सरकार से अंतरिम राहत की पहली किस्त की जरूरत है। जिन लोगों के घर उजड़ें हैं, उनकी मदद करना सरकार का दायित्व है। केंद्रीय…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     कौशल रथ निगम की विभिन्न योजनाओं बारे करेगा जागरूक  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से युवाओं के कौशल विकास हेतू चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निगम द्वारा कौशल रथ लॉन्च किया गया है। कौशल रथ प्रदेश भर में विभिन्न शिक्षण स्थानों पर युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दे रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश् कौशल विकास निगम के कौशल रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से उपायुक्त राघव शर्मा ने…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की छात्रा की ओर से लगाए गए रैगिंग के आरोप निराधार पाए गए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार यह विवाद छात्राओं में काम करने को लेकर निकला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्राओं को स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण कई काम खुद करने पड़ते हैं। काम करने और कराने को लेकर छात्राओं में विवाद हुआ। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मामले की रिपोर्ट संलग्न कर एक बार फिर रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा। दूसरी ओर पुलिस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने जंबूखाला में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। खनन विभाग के द्वारा खनन अधिनियम के तहत जेसीबी संचालक पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है साथ ही ट्रैक्टर को चालान की कार्यवाही के लिए अदालत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग को पांवटा के जंबूखाला में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस दौरान मंगत राम शर्मा खनन निरीक्षक की अगुवाई में खनिज रक्षक अनुज कुमार, राजेश कुमार और मुकेश…

Read More

नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- बीते दो माह से राणाघाट-देवठी-राजगढ़ बस सेवा बंद होने से क्षेत्र की दो पंचायतों के लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। राणाघाट निवासी जीवन सिंह तोमर, ओम सिंह, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से यह बस सेवा राजगढ़ से तीन बजे वाया धार बघेड़ा होते हुए राणाघाट देवठी पहूंचती है । जीवन सिंह तोमर ने बताया कि राणाघाट, धाईला देवठी, ढाया पीतली के करीब चालीस बच्चे प्रतिदिन शरगांव पढ़ने जाते हैं। इन सभी बच्चों के बस के पास बने हुए…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का…

Read More

चंबा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य के दुनेरा क्षेत्र की सीमा में क्षतिग्रस्त उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक इस मार्ग को भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं । उपायुक्त ने बताया…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )   सिरमौर प्रेस क्लब द्वारा आज गुरुवार को नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर प्रथम बार रक्तदान भी किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सिरमौर प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ न कुछ योगदान करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को…

Read More