चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंबा जिले में सारना के पास खड्ड में 14 वर्षीय लापता किशोर का शव चट्टान में फंसा मिला है। मंगलवार शाम को नहाते उतरा किशोर कलम खड्ड में बह गया था। किशोर की तलाश में ग्रामीणों, पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाए रखा। ड्रोन भी उड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर का शव घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर मिला है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में स्वचालित मौसम केंद्र ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार सायं यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा, जिससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में ऑब्जर्वेटरी सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य में राज्य आपदा…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के पास की बात करें, तो यहां पर वाहनों का पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जमघट लग गया। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर जैसे ही मंडी से कुल्लू के लिए निकले और इसकी सूचना वाहन चालकों को मिली, तो सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की तरफ निकल पड़े। भुंतर एयरपोर्ट के पास वाले पेट्रोल पंप के पास वाहनों का जाम लग गया, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की भीड़ लग गई।मंडी में भारी बारिश से सडक़ें बंद होने पर कुल्लू के लिए पैट्रोल-डीजल की…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में अब जमीन की जांच के बाद ही भवनों का निर्माण कार्य हो सकेगा। भवन निर्माण के लिए इंजीनियर की रिपोर्ट भी अनिवार्य की गई है। प्रदेश में आपदा ने तबाही मचा रखी है। इससे सबक लेते हुए सरकार भवन निर्माण के नियमों को सख्त करने जा रही है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से अब तक 1,442 कच्चे पक्के मकान ढह गए हैं, जबकि 8,160 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आपदा को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें पानी की निकासी और जमीन की…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चक्कीमोड़ के समीप पहाड़ी पर भूस्खलन होने के बाद अब बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इससे पूरी पहाड़ी के खिसकने का खतरा बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि इस पहाड़ी ने अब एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की रातों की नींद भी उड़ा रखी है। वहीं चक्कीमोड़ के इस पहाड़ को टिकाना और यहां पर सड़क का निर्माण करना एजेंसियों को लिए बड़ी चुनौती भी बना हुआ है।हालांकि, फोरलेन निर्माता कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टीमें मुआयना कर रही हैं। इसी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 17 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक नानक विला, बघाट पैलेस, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि अभी प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभी राजनीति करने का समय नहीं है, प्रभावित लोग सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं। इस तरह की परिस्थितियों में विधानसभा का सत्र बुलाना उचित नहीं रहेगा।विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना था कि ये सत्र बुलाने का उचित समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन के विक्रमबाग पंचायत के खैरवाला गांव में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और इस त्रासदीपूर्ण घटना पर दुख प्रकट किया। अजय सोलंकी आज बुधवार को खैरवाला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के निवासी ईसा के घर पहुंचकर उनके 14 वर्षीय बेटे की अकाल मृत्यु पर गहरा शोक जताया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाये प्रकट की। उन्होंने गांव के अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और दुख प्रकट किया। विधायक अजय सोलंकी…