नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- इनरव्हील कल्ब के द्वारा सावन के महीने में तीज के त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया है। कल्ब की महिलाओं द्वारा इस अवसर को सावन के गीत गाकर, झूले-झूलकर और रंगा-रंग कार्यक्रम करके मनाया गया। कल्ब की प्रधान राखी अग्रवाल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्यौहार सौभाग्य और सुख की प्राप्ति का त्यौहार होता है। इस अवसर पर पार्वती मां के पूजन के समय स्त्रियां अपने मांगलिक सुखों की प्रार्थना करती हैं। सभी महिलाओं ने तम्बोला और कई मनोरंजक खेलों के साथ इस त्यौहार का आनंद उठाया।…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात भी करेंगे। नड्डा समरहिल में भारी बारिश के कारण ध्वस्त हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का अवलोकन करेंगे और शिमला एवं बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे। नड्डा सुबह नौ बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने जिला के निचार उपमण्डल के भावानगर में स्थाई व अस्थाई पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करते हुए बताया कि स्थाई पार्किंग एनएच-5 में सब्जी मण्डी से पुराने एसडीएम आॅफिस तक रहेगी तथा अस्थाई पार्किंग एनएच-5 में विद्युत बोर्ड के 04 पोल से विद्युत काॅलोनी वाले मोड़ तक केवल आधे घंटे तक मान्य होगी। इसके अतिरिक्त अस्थाई पार्किंग एनएच-5 पर सब्जी मोड़ से उपर ढांक की और केवल आधे घंटे तक मान्य होगी। उन्होंने बताया कि बसों के ठहराव के लिए एनएच-5 यूनियन आॅफिस के सामने पुलिस…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती फैसलों का हिंदी अनुवाद…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भावुक हुए मुख्यमंत्री बोले- विस्थापितों को दिलाई जाएगी जगह प्रदेश आपदा से बुरी तरह जूझ रहा है 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर आपदा ग्रस्त क्षेत्र का खुद जाकर आकलन कर रही है। मगर हैरानी इस बात की है कि प्रदेश के चार सांसदों को भी प्रदेश की जनता नहीं चुनकर दिल्ली भेजा था मगर वे कुछ नहीं कर रहे हैं। आज सिरमौर प्रवास के दौरान सिरमौरी ताल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें घेरते हुए कहे।लोगों के दर्द को सुनकर भावुक हुए…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने भारी वर्षा से पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत हुए नुकशान का जायेजा लिया निरीक्षण किया। सीपीएस ने शुक्रवार को पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठी पहाड़ा के बोदल गांव का दौर कर नुकशान का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे आशीष बुटेल ने प्रभावित सभी लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा से प्रदेश में जान माल की बहुत हानि हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी कृष्ण चंद ने बताया कि 19 अगस्त को प्रशासनिक कारणों से रद्द किए गए ड्राइविंग टेस्ट को निदेशालय से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार यथावत पूर्व निर्धारित तिथि एवं समयानुसार ही 19 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट पंजीकरण एवं अनुज्ञापन अधिकारी मण्डी सदर एवं मोटर वाहन निरीक्षक द्वारा लिए जाएगें।
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए व दोषियों से जुर्माना वसूलने के अलावा पर्यावरण मुआवजे की वसूली करने के पश्चात ही उनके वाहनों को छोड़ा जाए। यह निर्देश उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मुआवजा की वसूली के लिए उपमंडल स्तर पर एसडीएम को अधिकृत किया गया है उन्होंने पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अवैध…