नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल पुलिस के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। यह बात सिरमौर जिला में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। संजय कुंडू ने कहा कि आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश में करीब 70 हजार सैलानी फंसे हुए थे जिन्हें हिमाचल पुलिस की मदद से समय रहते निकाला गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जहां पर भी प्राकृतिक आपदा आई हिमाचल पुलिस हर समय वहां मुस्तैद रही। उन्होंने कहा कि आपदा के बीच सिरमौर जिला पुलिस ने सराहनीय कार्य…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के तीसरे दिन रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रोनहाट में इस क्षेत्र के लोगों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर भारी बारिश व भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उद्योग मंत्री से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया और शेष समस्याओं को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने भारी बारिश के…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। रविवार को हरिपुर में आपदा प्रभावित धंगड़ पंचायत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सभी विभागों को क्षतिग्रस्त योजनाओं एवं अन्य अधोसंरचना की मरम्मत में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश…
सोलन (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य ससंदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण तथा दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बातल के सैनिक सामुदायिक भवन में पूर्व सैनिक लीग के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्यतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।संजय अवस्थी ने इस अवसर पर शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने दूसरे दिन के नाचन विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने छपराहन, नांडी, पलोता, स्यांज, मौवीसेरी, बजरोहरू, करनाला, जाच्छ, भलोटी तथा जहल क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों से संवाद किया और राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद के प्रति आश्वस्त किया।सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने छपराहन गांव के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित चार परिवारों को 1 लाख 30…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 31 अक्तूबर 2023 तक विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के दौरान शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ इत्यादि के माध्यम से गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने की रस्म पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इस निर्देशानुसार 31 अक्तूबर, 2023 तक सरकारी कार्यक्रमों में कोई औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।इससे पहले प्रदेश सरकार द्वारा 15 सितम्बर, 2023…
कांगड़ा (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गत दिनों जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे जिनकी ड्यूटी करते समय दुर्घटनावश मृत्यु हो गई थी। उपमुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक निष्ठावान और कर्मठ व्यक्ति थे जो दुर्गम परिस्थितियों में भी अपने कार्य के प्रति वफादारी निभाते हुए स्वर्गवासी हुए। उन्होंने परिवार से कहा कि दुख की…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में पहली सितंबर तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं, लेकिन भारी बारिश के कोई आसार नहीं है और 30 व 31 अगस्त को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इन दो दिनों में प्रदेश में धूप खिलने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं हिमाचल में मानसून कब तक रहेगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि एक सप्ताह के…