नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उद्योग, आयुष व संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के दायें हाथ पर राखी बांधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते हो पूरा…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निष्पादन का प्रबंधन सुव्यवस्थित ढंग से होना नितांत जरूरी है। ठोस कचरा निष्पादन जहां शहरी क्षेत्रों की समस्या बन रहा है वहीं पर ग्रामीण स्तर पर भी यह समस्या धीरे-धीरे चिंताजनक होती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी ठोस कचरे का निष्पादन सही प्रकार से हो, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने गत सोमवार को नाहन में जिला पर्यावरण योजना-2023 की समीक्षा के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। सहायक आयुक्त…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में अब वार्षिक 50 हजार रुपये की पारिवारिक आय वाली महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका नियुक्त हो सकेंगी। पूर्व में तय वार्षिक आय 35 हजार रुपये थी, जिसे अब सालाना 50,000 रुपये कर दिया गया है। सुक्खू सरकार ने भर्ती नियमों को संशोधित करते हुए सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 21 से 45 वर्ष की आयु शर्त को 18 से 35 वर्ष कर दिया गया है। 25 की जगह 16 अंकों के आधार पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी को चयन का अधिकार दिया…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश सरकार ने हाल ही में डिनोटिफाई किए गए 19 स्कूलों को अब बंद न करने का फैसला लिया है। बीते शुक्र वार क ो सरकार ने 143 स्कूलों को डिनोटिफाई किया था। इनमें लाहौल-स्पीति के 19 प्राथमिक स्कूल भी शामिल थे, जिन्हें बंद करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन आपदा को देखते हुए सरकार ने अब इन स्कूलों को खुले रखने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में एक और दो ही बच्चे थे। ऐसे में यदि स्कूल बंद होता है, तो बच्चों को कोसों दूर पढ़ाई के लिए स्कूल जाना पड़ेगा।…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना के गगरेट उपमंडल के तहत जाडला कौड़ी गांव में पुरातत्व काल समय के हाथी दांत अवशेष मिले है। हाथी दांत के अवशेष हजारों साल पुराने बताए जा रहे है। इससे पहले हरोली के ईसपुर गांव में भी पुरातत्त्व काल के हाथी दांत के अवशेष, प्राचीन मूर्तियां व सिक्के मिल चुके है। जो कि कला संग्रहालयों की शोभा बने हुए है। सोमवार को पुरातत्त्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत जाड़ा कौड़ी का दौरा किया है। जिला भाषा विभाग अधिकारी नीलम चंदेल ने कहा कि हाथी दांत काफी समय पहले के लग रहे है।…
चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए ।उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए । अपूर्व देवगन ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक वर्ष के अधिक समय से लंबित शिकायतों से संबंधित विभिन्न मामलों पर संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर मामलों का निपटारा सुनिश्चित बनाने को भी…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज ज़िला सोलन के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यथासम्भव प्रयास किए जाएंगे। जगत सिंह नेगी ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत देलगी के गांव खैरी में राकेश, जय चंद और हरदेव के क्षतिग्रस्त मकान का जायज़ा लिया। राजस्व मंत्री तदोपरांत कसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में इस मॉनसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को जलशक्ति मंडल थुरल के अंतर्गत पुड़वा की उठाऊ पेयजल योजना और पेयजल योजना चौकी-जौना-क्यारवां का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुलह विधान सभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित…