काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की बहाली के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभागों आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों तथा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। मंगलवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में हेल्पर के 6 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल पर हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह ने एक लाख 25 हज़ार के हस्त निर्मित उत्पाद बेचे हैं जिनमें राखियां, अचार, मुरब्बा, जूट बैग, पापड़, गोलगप्पे, रागी के बिस्किट एवं बांस से बने हुए घरेलू उपयोग का सामान सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवनयापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित महिला एवं बाल विकास ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से…
सोलन (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप पौधारोपण करना आवश्यक है। डाॅ. शांडिल ने आज सोलन स्थित आश्रय गौशाला में सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी सोलन व वन विभाग के सहयोग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ‘आंवला’ का पौधा रोपित करने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि पौधारोपण क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में पौधे स्वस्थ पेड़ का रूप लेकर पर्यावरण को…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजत किया गया जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्कृत भाषा सीखने के लिए किया गया प्रेरित भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के जिला भाषा कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह के तहत आज केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में जिला स्तरीय भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी किन्नौर ममता नेगी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला, नगरोटा सूरियां की बस्तियों के अतिरिक्त ज्वाली नगर पंचायत क्षेत्र में मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने पर लगभग 80 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लुधियाड़ में 75 लाख रुपए से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि लुधियाड़ एवम पलौहड़ा उठाऊ पेयजल योजना पर इस नलकूप के लगने से क्षेत्र के लगभग दो हज़ार लोगों को लाभ पहुंचेगा।…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल की सुख की सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों-महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी है। जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिले में वायु सेना की मदद से चलाए हेली ऑपरेशन के जरिए दुर्गम इलाकों में राशन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही हेली सेवा से लोगों की हेल्थकेयर आवश्यकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में सीएम के निर्देश पर मंगलवार को मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से एक कैंसर रोगी और…