ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मिलता है। उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी…
Author: Himachal Varta
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मंडी-कुल्लू को जोड़ने वाली दो वैकल्पिक सड़कों के सुधार और विस्तार की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों की व्यापक सुविधा के लिए मंडी-कुल्लू नेशनल हाइवे के अलावा चैलचौक-पंडोह और कमांद-कटिंडी-कटौला-बजौरा सड़क को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख कर इस कार्य केे लिए सीआरआईएफ के तहत पैसा उपलब्ध कराने की मांग की है।सांसद भारी बारिश और बाढ़ से द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने तथा…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके नासा में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात डॉक्टर अशोक वर्मा आज अपने विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ और बच्चों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ इंटरेक्शन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले साइंटिस्ट डॉक्टर अशोक वर्मा के नाम पर क्षुद्रग्रह का नामकरण भी किया गया है। डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि लगभग 21 वर्ष पहले उन्होंने यहां से साल 2002 में 12वीं कक्षा…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भू-स्खलन के कारण हुई जानमाल की क्षति से अवगत करवाया। सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 18 से 25…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा :- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में लगभग 2000 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क अगले तीन सालों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी उद्योग, एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब के सतीवाला में ब्रांड न्यू फार्मा लैबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड का उद्घाटन करने के उपरांत उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कही। उद्योग मंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में प्रदेश सरकार सभी प्रकार की मूलभूत एवं ढांचागत सुविधाओं का सृजन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और नगर निगम एरिया में बने भवनों के नक्शे जांचे जाएंगे। अगर किसी भवन मालिक ने बिना नियमों और बिना नक्शे के भवनों का निर्माण किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भवन मालिकों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड…
बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने श्रीनयनादेवी क्षेत्र के तहत नम्होल सहित अन्य क्षेत्रों के दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन मिलकर लोगों को आपदा से बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं। केंद्र से भी सहयोग मांगा है। करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश में महज इन्फ्रास्ट्रक्चर में ही हुआ है। जीडीपी, जीएसटी आय में कमी हुई है। करीब पांच से छह हजार करोड़ की राशि और जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी आग्रह…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रामपुर के नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस किन्नौर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।निजी बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान हुआ है। निजी बस किन्नौर से रामपुर और एचआरटीसी बस रामपुर से किन्नौर जा रही थी की अचानक खनेरी के पास आपस…