चिंतपूर्णी (हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी के दरबार में आयोजित किए गए असुज नवरात्र मेले के दौरान रविवार को महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को असुज नवरात्र मेले का समापन होने जा रहा है। जबकि उससे ठीक 1 दिन पूर्व महाअष्टमी के मौके पर माता श्री चिंतपूर्णी का विशेष पूजा अर्चना की गई। महाअष्टमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए। इस दिन माता जी की पावन पिंडी के तीन बार शनान, सिंगार…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं तथा एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया गया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने जरूरी हैं ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि आधार अपडेट करवाने की सुविधा आधार केंद्रों पर…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एचआरटीसी ने दर्शन योजना के तहत धर्मशाला से चिंतपूर्णी के लिए धार्मिक बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने बस सेवा को लांच किया है। यह बस धर्मशाला से ज्वालामुखी, ज्वालामुखी से चिंतपूर्णी और चिंतपूर्णी से वापस ज्वालामुखी और धर्मशाला के लिए श्रद्धालुओं को ले जाएगी, वहीं चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए भी एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने वाली है।23 अक्तूबर को नवमी पर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस बस सेवा को शुरू किया जाएगा। एचआरटीसी अपनी आय को बढ़ाने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के नैना टिक्कर में 23 अक्टूबर को रामनवमी पर मेला आयोजित होगा। इस मेले में दंगल का विशेष आयोजन होता है।दंगल में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा उत्तर भारत के नामी पहलवान अपना जौहर दिखाएंगे। मेला आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस मेले में समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोज शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।वहीं 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक स्टार नाइट सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें यतिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, वर्षा ठाकुर, अरुण आर्यन, सौरभ अत्री और गौरव अत्री अपनी प्रस्तुति देंगे।
कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू में एएनटीएफ कुल्लू की दो टीमों ने पिछली शाम और रात को दो अलग-अलग जगहों पर दो नशा तस्करों को पकडक़र उनके कब्जे से 407 ग्राम चरस तथा 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि पहला मामला कुल्लू के ढालपुर पार्किंग का है, जहां पार्किंग में एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने पंजाब के रहने वाले एक युवक 25 वर्षीय विलसन निवासी नावा पूरवा फरीदकोट रोड फिरोजपुर पंजाब के कब्जे से 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया।दूसरा मामला घुमारवीं के भागेहड का है, जहां…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत सिपाही के चले जाने से काफी गहरा सदमा पहुंचा है। जिला सिरमौर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष जबर सिंह चौहान की अचानक मृत्यु हो गई। पार्टी के साथ स्तंभ की तरह हमेशा खड़े रहे जबर सिंह। पार्टी के साथ रहकर उन्होंने सेवा दल के माध्यम से जिला सिरमौर में संगठन को हमेशा अनुशासन में पिरोई रखा। जबर सिंह के अचानक चले जाने से पूरे जिला कांग्रेस में शोक की लहर है।उनकी हुई अकस्मात मौत पर पूर्व विधायक कुश परमार, पूर्व विधायक रहे अजय बहादुर, स्थानीय विधायक अजय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा शिलाई के शिल्ला निवासी साधुराम चौहान को जिला सिरमौर भाजपा में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जडें और अधिक मजबूत करते नोहराधार निवासी दिनेश ठाकुर को जिला भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।यहां यह भी बता दें कि जिला भाजपा में महामंत्री पद पर हरिपुरधार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बलबीर ठाकुर नियुक्त थे। मगर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बलबीर ठाकुर को प्रदेश भाजपा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- विरासतों का शहर माने जाने वाले नाहन में ऐतिहासिक धरोहर का विषय सुरक्षित नजर नहीं आता है। शहर का प्रवेश द्वार माने जाने वाले लिंटन मेमोरियल जिसे दिल्ली गेट भी कहा जाता है उस पर पेड़-पौधे उग आए हैं। अब यह पेड़-पौधे नगर परिषद ने उगाएं हैं या खुद-ब-खुद उग आए हैं यह तो कहा नहीं जा सकता। मगर नगर व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली नाहन नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल या निशान जरूर लग जाता है। दिल्ली गेट की घड़ी के नीचे मुख्य दीवार पर हरा-भरा बड़ का पेड़ पनप रहा है।माना जाता…