सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में भले ही भारी बारिश का दौर कुछ थम गया है, लेकिन पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला जारी भी है और खतरा अभी बरकरार है। अतिवृष्टि के कारण पहाड़ इस बार पानी से लबालब हो गए हैं। अब पहाड़ों में रिसा पानी धूप से तापमान बढ़ने पर वाष्प बनकर दरारें पैदा कर रहा है। धूप खिलने के बावजूद बीते दो दिन में परवाणू-शिमला फोरलेन, मंडी-कुल्लू हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। बीते दिनों कुल्लू के आनी में भी साफ मौसम में आठ बहुमंजिला भवन ढह गए। विशेषज्ञों के मुताबिक धूप…
Author: Himachal Varta
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी । वे आज विश्रामगृह डलहौजी में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुरंग नेटवर्क को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने कहा है कि हर घर को नल से जल और खेत तक पानी पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह उदगार उन्होंने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ढ़सोली गांव में 76 लाख रुपए की लागत से तैयार नलकूप का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। कृषि मंत्री ने बताया कि इस नलकूप के लगने से क्षेत्र में जलवृद्धि होने के साथ लगभग 62 किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जिससे करीब 9.50 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी । उन्होंने बताया कि विधानसभा…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत नसीम बाला विभाग में 36 वर्षों से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुईं। नसीम बाला ने 12 जनवरी, 1987 को विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था। अपनी नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर नसीम बाला के सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने नसीम बाला द्वारा…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) वन संरक्षण अधिनियम(एफसीए) के अर्न्तगत लम्बित फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों का निपटारा करने के लिए मुख्य वन अरण्यपाल कार्यालय में जिलाधीश अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय कर मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्र शुरू किया जा सके। राज्य सरकार के निर्देशों के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। उपायुक्त में बैठक में एफसीए के लंबित मामलों की यूजर एजेंसियों लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत,…
कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के तहत आने वाले मनिहार गांव के देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकाला जा रहा है। क्रिस्टल माफिया पवित्र स्थल में कीमती क्रिस्टल निकालकर चांदी कूट रहा है। क्रिस्टल निकालने के लिए माफिया ने यहां पर टैंट लगाकर मजदूर लगाए हैं। करीब 20 से अधिक मजदूर अवैध खनन कर रहे हैं। इसको लेकर देव समाज में रोष है। अवैध खनन का सिलसिला अगर इसी तरह से चलता रहा तो खुदाई वाली जगह से भारी भूस्खलन भी हो सकता…
चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे। प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष पहले खुली निजी कंपनी की शाखा के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन सिरमौर मनेश कुमार यादव ने बताया कि आज गुरूवार को राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण द्वारा सिरमौर जिला सहित प्रदेश के 6 जिलों में आपदा पश्चात आवश्यकता मुल्यांकन (पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट)-चरण दो, के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय ओरियेंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से किया गया जिसमें सिरमौर जिला की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने जिला के विभिन्न अधिकारियों के साथ भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया…