Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोलन स्थित ज़िला एवं सत्र न्यायालय, कण्डाघाट, अर्की, कसौली तथा नालागढ़ न्यायालय परिसर में 09 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, वाहन चालान, धन वसूली के मामले इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना मुआवज़ा, श्रम विवाद, बिजली…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 का रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला गया। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी शर्मा ने बताया कि पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रा में टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी मिलेगी। इसी प्रकार टिकट नंबर 002478 विजेता को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी तथा टिकट नंबर 046162 को तृतीय पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर मिलेगा। टिकट नंबर 087199 को…

Read More

नाहन  हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( एसपी जैरथ ):-  हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल.आर. वर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सिरमौर का पदभार संभाल किया है। वर्ष 2012 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल.आर. वर्मा इससे पूर्व जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य में लागू करना है। एल आर. वर्मा ने इससे पूर्व विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवायें प्रदान की है। उन्होंने एसडीएम पांवटा साहिब, एसडीएम अर्की, एसडीएम कंडाघाट के अलावा…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सरांहा में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के लिए 15 सितम्बर 2023 को मेला स्थल का आवंटन एकमुश्त खुली बोली द्वारा किया जायेगा। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि को बोली के लिए पहुंच सकते हैं। उप-मण्डल दण्डााधिकारी एवं मेला अधिकारी राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डॉ. संजीव धीमान ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल के आवंटन के लिए उच्चतम बोलीदाता को बोली समाप्त होने के 24 घंटे के अन्दर बोली की कुल राशि जमा करवानी होगी। इच्छुक बोलीदाता…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  पंच कैलाशों में से एक किन्नर कैलाश की आधिकारिक यात्रा 31अगस्त देर रात संपन्न हुई। इस वर्ष मौसम के विपरित परिस्थितियों के बाबजूद किन्नर कैलाश के दर्शन के लिए 3072 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें दो विदेशी श्रद्धालुओं ने भी इस पवित्र यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। बता दें कि 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आधिकारिक रूप से शुरू की गई किन्नर कैलाश यात्रा को अधिकांश श्रद्धालुओं ने दो दिनों की कठिन यात्रा कर पूर्ण की। इस दौरान किन्नौर प्रशासन द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस सहायता के साथ मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध…

Read More

लाहौल स्पीति  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     जिला मुख्यालय के केलागं में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त लाहुल एंड स्पीति राहुल कुमार ने पोषण महा का आगाज केंद्रीय विद्यालय के केलागं के विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यअतिथि ने कृषि विभाग और आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से मोटे अनाज और इससे बने खाद्य पदार्थों के स्टॉल का अवलोकन किया। इस शिविर में नारा लेखन, चित्रकाला, भाषण व नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही नीतिगत कदम उठाएगी। यह नीति औद्योगिक, औषधीय और वैज्ञानिक उपयोग के लिए मददगार साबित होगी। इससे जहां गंभीर रोगियों को भांग के औषधीय उपयोग का अधिकार प्राप्त होगा, वहीं भांग के विविध उत्पादों से प्रदेश में राजस्व भी अर्जित होगा। यह जानकारी राजस्व, बागबानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने भांग के गैर मादक उपयोग की अनुशंसा के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 लागू है।इसके अतिरिक्त राज्य में हिमाचल प्रदेश…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत मूरंग कुन्नो चारंग सड़क पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Read More