सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दस सितंबर को राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कोर्डिसीपस मीलिट्रेनस (कीड़ा-जड़ी) समेत मशरूम की सात नई किस्में भी रहेंगी। मेले में देशभर से करीब 1200 मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में कच्चा माल महंगा होने से घट रही मशरूम पैदावार पर भी चर्चा कर इसके लिए विकल्प भी तलाशा जाएगा। जानकारी के अनुसार खुंब मेला वर्ष 1998 से मनाया जा रहा है। इसमें देश…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शिमला बस अड्डे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के कैमरों की फूटेज भी खंगाल रही है।बताया जा रहा है कि बस स्टैड शिमला में बस के नीचे आए व्यक्ति का सर और मुंह पूरी तरह से किसी वाहन के टायर के नीचे कूचल गया है। मृतक व्यक्ति की जेब में अभी तक कोई…
चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में कौशल विकास भत्ता योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।उन्होंने कहा कि 8 नए निजी संस्थानों की अनुशंसा के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार गहनता से निरीक्षण किया जाए। गहनता से निरीक्षण के उपरांत ही समिति द्वारा अनुशंसा प्रदान की जाएगी ।उन्होंने कहा कि जिला में सभी सरकारी आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल इस समय भयंकर आपदा के दौर से गुजर रहा है। यह पिछले 50 वर्षों में आई सबसे भयंकर तबाही है। इस संकट में सुक्खू सरकार पूरी मजबूती से लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को समय पर राहत पहुंचाना और उनका स्थाई पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर्षवर्धन चौहान शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के दौरे पर रहे। उन्होंने वहां बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण आपदा ग्रस्त प्रभावितों के उचित पुनर्वास एवं सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प होकर कार्य कर रही है। डाॅ. शांडिल ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत पंजेहरा के घनीरी, ग्राम पंचायत कोइडी तथा ग्राम पंचायत रामशहर के मंजेहड़ में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी यथा सम्भव सहायता करेगी। डाॅ. शांडिल…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपडेट की गई निर्वाचक नामावली 8 सितम्बर तक जिला के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम, तहसीलों व उप तहसीलों में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेेंगी।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से बी.एल.ओ. द्वारा 21-07-23 से अपने मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ किया गया था जो कि दिनांक 21-08-23 तक चला।…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) माता श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास द्वारा आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से जहां श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में सुविधा हुई वहीं इसके कार्यान्वयन से मंदिर न्यास को 35 लाख रुपए की अतिरिक्त आय हुई है जिससे मंदिर न्यास की दैनिक आय में 15.7 की वृद्धि हुई है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव घालुवाल में हरोली मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित हरोली ब्लॉक युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली…
हमीरपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हमीरपुर के करेर में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक के ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों बाइक सवार धर्मपुर और जोगिंदरनगर के बताए जा रहे हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…