चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 5 सितंबर को भटियात क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे । वह इस दौरान तुनुहट्टी में गौ सदन तथा मरेडी पीडव्लूएमयु का निरीक्षण भी करेंगे । दोपहर बाद ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे । शाम को ग्रामीण विकास मंत्री होली को रवाना होंगे । उनका रात्रि ठहराव…
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का प्रदेश के लोगों और देव समाज को बेसब्री से इंतजार है। 24 अक्तूबर से शुरू होने वाले कुल्लू दशहरा के लिए समिति ने जिला कुल्लू के 332 देवी-देवतओं को उत्सव में आने के लिए निमंत्रण भेज दिए हैं। यह निमंत्रण पत्र सभी कारदारों को उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की मदद से पहुंचाए जाएंगे। आपदा के चलते रास्ते व सड़कों के अवरुद्ध होने से निमंत्रण पत्र 15 सितंबर तक सभी कारदारों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद देव समाज दशहरा की आगामी तैयारियों में जुट जाएगा। उल्लेखनीय है कि…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजधानी शिमला में इस बार बारिश के दौरान पेड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पेड़ों को काटने के लिए कोई बड़ा फैसला राज्य सरकार के स्तर पर लिया जा सकता है। शीघ्र ही शहर के पेड़ों को काटने के लिए एक कमेटी का गठन होगा। कमेटी शहर के उम्र दराज यानी जो पेड़ 100 साल से ज्यादा के हो चुके हैं। उन पर कोई फैसला ले सकते हैं। इन पेड़ोंराजधानी शिमला में इस बार हुई बारिश में 500 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इतने ही पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई है।…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) धर्म और राष्ट्र के आधार पर भेदभाव को कम करना चाहिए। मैं तिब्बती हूं, मेरा जन्म तिब्बत में हुआ और मैं इस समय एक शरणार्थी हूं, लेकिन यह बात मैंने कभी खुद पर हावी नहीं होने दी। शनिवार को स्वीडन के सांसद मार्गरेटा एलिजाबेथ सीडरफेल्ट के नेतृत्व में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिला। दलाईलामा ने प्रतिनिधिमंडल को इंसानियत में एकता पर उपदेश किए। उन्होंने कहा कि वह जब भी लोगों से मिलते हैं तो उन्हें लगता है कि हम सभी भाई बहन हैं। यह भाव हम सभी में होना चाहिए और हम सभी सामाजिक…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मिल्क फेडरेशन के चक्कर स्थित प्लांट के यूनिट प्रभारी शुभम ने बताया कि दुग्ध उत्पादों के बढ़े हुए दाम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। त्योहारी सीजन से पहले ही हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। फेडरेशन ने अलग-अलग उत्पादों के 2.50 से 50 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। फेडरेशन का हिम देसी घी 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 650 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा। हालांकि दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। फेडरेशन ने देसी घी के अलावा पनीर के 200 ग्राम पैकेट…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से हुई भारी तबाही के बाद चार संस्थानों को आपदा के कारणों को तलाशने का जिम्मा सौंपा गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से हुई भारी तबाही के बाद चार संस्थानों को आपदा के कारणों को तलाशने का जिम्मा सौंपा गया है। आईआईटी रुड़की, आईआईडी मंडी, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और एनआईटी हमीरपुर से इस संबंध में बातचीत चल रही है। अध्ययन रिपोर्टों के आधार पर ही तय किया जाएगा कि भूस्खलन के पूर्वानुमान के लिए किस तरह की पूर्व चेतावनी प्रणाली…
कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बिच्छू बूटी से आप ने चटनी और चाय बनाने में इसका इस्तेमाल होने की बात तो सुनी होगी, लेकिन अब कल्लू की महिलाएं बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की भी तरकीब सीख रही हैं। डीआरडीए कल्लू के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण संगठन की महिलाओं को बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। देश में इससे पहले उत्तराखंड में बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने का काम शुरू हुआ है और उसके बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की तैयारी की जा रही है।…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दस सितंबर को राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कोर्डिसीपस मीलिट्रेनस (कीड़ा-जड़ी) समेत मशरूम की सात नई किस्में भी रहेंगी। मेले में देशभर से करीब 1200 मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में कच्चा माल महंगा होने से घट रही मशरूम पैदावार पर भी चर्चा कर इसके लिए विकल्प भी तलाशा जाएगा। जानकारी के अनुसार खुंब मेला वर्ष 1998 से मनाया जा रहा है। इसमें देश…