Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में प्रति वर्ष पांच करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हवाई सेवा की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। राज्य में हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध तरीके से सभी ज़िला मुख्यालयों और जनजातीय क्षेत्रों में 16 हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में जिला हमीरपुर के जसकोट, जिला कांगड़ा के रक्कड़ और पालमपुर, जिला चंबा के सुल्तानपुर, जिला कुल्लू के मनाली, जिला लाहौल-स्पीति के जिस्पा,…

Read More

ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला ऊना में हुई भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मरवाड़ी गांव के आपदा ग्रस्त क्षेत्र जोह-सधानी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जोह-सधानी कौज़-वे(पक्की सड़क) क्षतिग्रस्त होने से लगभग 11 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत जोह संधानी पुल का निर्माण किया जाएगा लेकिन जब तक पुल का निर्माण नहीं होता तब तक बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को…

Read More

ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलां माजरा द्वारा 6 सितम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन, सहायक डिजाइनर, सहायक फिटर, सहायक बैल्डर, सहायक एलटी वाइन्डर, सहायक एचटी वाइन्डर, सहायक कॉयल असेंबलर, सहायक कोर असेंबलर के 5-5 पद, एचआर का एक पद, निजी सचिव का एक पद एवं हेल्पर के 10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार को अनियोजित भवन निर्माण और अत्यधिक खनन पर रोक लगाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे दो पत्रों में राज्यपाल ने आपदा के इन दो बड़े कारणों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी मांगी है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि हाल ही में राज्य में हुई अतिवृष्टि से जानमाल के भारी नुकसान का एक संभावित कारण पहाड़ों पर और नदियों के किनारे नियम दरकिनार…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत सुंगरा व निचार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पंचायतवासियों सहित आस-पास के कुल 300 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर-संचारित रोगों की जांच की गई। शिविर में 196 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च-रक्तचाप तथा…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ई.वी.एम/वी.वी.पेट की प्रथम स्तरीय जांच के लिए किन्नौर जिला के सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज उपायुक्त तौरूल रवीश की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ई.वी.एम/वी.वी.पेट की प्रथम स्तरीय जांच बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि 16 सितम्बर, 2023 से ई.वी.एम/वी.वी.पेट की प्रथम स्तरीय जांच बचत भवन रिकांग पिओ में आयोजित की जाएगी तथा उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से जांच के दौरान समय पर उपस्थित होने को कहा। उन्होंनें बताया कि…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा )    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में 361 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह मई से जुलाई 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता के अनुसार 32,243 क्विंटल चावल, 52,766 क्विंटल गन्दम आटा व अन्य सामग्री जैसे चीनी, दालें इत्यादि का सुचारू वितरण किया गया है। उपायुक्त सुमित खिमटा शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि इन तीन मास की अवधि के दौरान जिला में कुल पंजीकृत 1.54 लाख…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )  भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह प्रारूप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधान अनुसार तैयार किया गया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां जनसाधारण के निरीक्षण के लिए 02 सितम्बर से 08 सितम्बर, 2023 तक उपायुक्त कार्यालय सोलन सहित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय…

Read More