नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में इस बार किसानों से 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जिला में दो स्थानों पर किस की खरीद की जा रही है।मीडिया से बात करते हुए जिला उपनिदेशक कृषि विभाग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के पाँवटा साहिब व धौलाकुँआ में धान की खरीद की जा रही है जिसकी खरीद खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में इस बार 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और धान खरीद के दौरान गुणवत्ता…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)त्यौहारी सीजन के दौरान शिमला शहर के कारोबारियों ने शहर के लोगों का आकर्षण पाने के लिए विभिन्न ऑफर निकाले हैं। जिसमें पहले तो नवरात्र ऑफर था, अब दशहरा ऑफर शुरू हो गया है। जिसमें सभी सामानों में ऑनलाइन एप से भी ज्यादा की छूट दी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन ऐप ने कारोबारियों का धंधा चौपट कर दिया है। सभी ऑनलाईन ऐप्स विदेशी हैं जिससे न हमारे देश को कोई फायदा है न ही प्रदेश को। प्रदेश के कारोबारी प्रदेश सरकार के लिए टैक्सों को भुगतान करते हैं और आपदा जैसी…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अपने गृह जिला बिलासपुर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को एम्स कोठीपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस मेडिकल इंस्टिच्यूट के प्रत्येक ब्लॉक की विजिट करके व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने मरीजों के तीमारदारों तथा एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट्स से बात की। डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को सभी जरूरी सुविधाएं और भी बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने हर तरह की फीडबैक ली। बाद में एम्स प्रबंधन के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संस्थान में किसी भी तरह की…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा के दौरान राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ का पैकेज देना एक सराहनीय कदम है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने अपनी जमापूंजी से जरूरतमंदों की मदद के लिए 51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में दिए, जो एक स्मरणीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और लोगों की मदद के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए, जो सराहनीय हैं।मुख्यमंत्री ने कई बार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई,…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन ज़िला के सभी निवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उपायुक्त ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य का कारक बने।मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पर्व हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और हम सभी को यह स्मरण रखना होगा कि अच्छाई सदैव विजयी होती है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी के पर्व के अवसर पर सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कार्यक्रम…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं आधुनिक अधोसंरचना से परिपूर्ण सोलन शहर की स्थापना समय के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। डॉ. शांडिल आज यहां उपायुक्त सोलन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोलन शहर एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र की अधोसंरचनागत एवं अन्य आवश्यकताओं के दृष्टिगत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन शहर हिमाचल के तीव्रतम गति से विकसित होते शहरों में से एक है। उन्होंने कहा…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से संबंधित लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना तहसील के तहत 30 अक्तूबर को पटवार भवन कुरियाला में पटवार वृत्त नारी, चलोला उठवाडा, धमान्दरी, लम्लैहड़ी-1 कुरियाला व डंगेहड़ा तथा पटवार भवन बसाल-1 में पटवार वृत्त टक्का-1, टक्का-2, बडूही बसाल-1, बसाल-2 पनोह से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए…