Author: Himachal Varta

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू पुलिस की एक टीम ने चैकिंग के दौरान एक कार में सवार 2 लोगों से चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम जब रायसन पुल के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी तो उसी दौरान एक कार (एचपी 01के-3853) आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे, जिनकी पहचान हुक्म सिंह (24) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांव बड़ाग्रां बिहाल,…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )      पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत फोजल-नेरी सड़क पर एक जीप के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि फोजल-नेरी सड़क पर लौढा रा गोलू नामक स्थान पर हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जीप में सवार युवक को खाई से निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि युवक अप्लाइड फॉर जीप को मोड़ने के लिए पीछे कर रहा था। इसी दौरान वह जीप पर से नियंत्रण खो बैठा…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर, बीएस ढिल्लों, राजकीय आइटीआई मैहतपुर के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार, रूपेन्द्र सिंह डीटीई सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई ऊना से नरेश कुमार सहित अन्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अप्रेंटिशशिप के महत्व और इससे औद्योगिक संस्थान तथा प्रशिक्षु को होने वाले लाभ के बारे में…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई को जारी आदेशों में एडवेंजर एंड टूअर आपरेटर के आग्रह पर संशोधन किया है। ट्रैकिंग के इच्छुक सभी पर्यटकों तथा टूअर आपरेटर्स को संबंधित पुलिस थाना में सूचना देने के साथ साथ अनुमति लेना जरूरी होगा इसके साथ ही ट्रेकिंग की अनुमति मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर ही दी जाएगी, अगर 48 घंटों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान बताया गया…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पूह पी.सी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी पूह काजा फीडर में मरम्मत कार्य के चलते ग्राम पंचायत खाब, नमज्ञां, डूबलिंग, हंगरंग वैली तथा समस्त स्पीति खण्ड में 11 अगस्त, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )     सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल के लिये बुधवार की रात काली रात बनकर आई। सिरमौरी ताल में बादल फटने से चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। गांव में बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ की जद में एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और इसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। उपायुक्त सुमित खिमटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा तथा बचाव दल सहित मौके लिये रवाना हो गए और राहत व…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िला के चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर भारी भूस्खलन के कारण हुई क्षति का जायज़ा लिया और ज़िला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने इस अवसर पर ज़िला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश से सेब बाहरी मण्डियों को भेजा जा रहा है और ऐसे में यह आवश्यक है कि सेब सही…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से हुए भारी नुकसान  को लेकर पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट (पीडीएनए) बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पीडीएनए विशेषज्ञ डॉ. केसर चंद, महिंद्रा राजाराम, प्रो. उदय काला  विशेष रूप से मौजूद रहे । अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारी ज़िला में प्राकृतिक आपदा के चलते  विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों को हुए   नुकसान का आज मौके पर जाकर मूल्यांकन करेंगे।  इस दौरान…

Read More