नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह इस मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त सुमित खिमटा ने उनके कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। सुमित खिमटा ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 10.40 बजे यशवंत चौक नाहन में हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 10.50 बजे…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में सिरमौरी ताल गांव में आफत के रूप में बरसा पानी (बादल फटा), 100-100 फुट लम्बे साल के पेड़ जड़ों से उखड़कर 1-1 किलोमीटर दूर तक पहुंच गए। मकानों से भी बडी चट्टानें पानी में बह कर पक्के घरों को अपने साथ बहा कर ले गई। जहां आलीशान मकान हुआ करते थे वे दलदल में तबदील हो गए, जहां लहलहाती फसलें होती थीं वे पत्थरों के ढेर में बदल गई। शायद 4 सदी बाद ऐसा भयावह दृष्य सिरमौरी ताल में पैदा हुआ होगा। 402 वर्ष पहले सिरमौर रियासत की…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज जिला किन्नौर के सीमावर्ती गांव के विकास के लिए वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में 55 गांव को वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत लाया गया है जिनमें से 27 गांव में 131 विकासात्मक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। तोरूल रवीश ने कहा कि जिला किन्नौर के 27 सीमावर्ती गांव में छितकुल, बटसेरी, रकच्छम, पूह, नमज्ञां, टाशीगंग, नाको, लियो, चूलिंग, चांगो, चारंग, डूबलिंग, लाबरंग, नेसंग, कुन्नू, सुमरा, शलखर, यंगथंग, हंगमथ, हांगो, का, मलिंग, मलिंग डोगरी, थंगकर्मा, उपमोहाल डबलिंग, उपमोहाल दनमोछे तथा उपमोहाल खाब…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला के स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करने व उनमें लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय मेंटर टीचर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में हरोली ब्लॉक के 49 स्कूलों से आए मेंटर टीचर शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए बध्यात से बरमाणा तक भूमि अधिग्रहण का पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्लान तैयार तैयार है। इसी सप्ताह फाइनल टच दे देने के बाद प्लान को एडीसी और डीसी बिलासपुर की मंजूरी के बाद मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। बध्यात से बरमाणा तक 11.1 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण के लिए 538 बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन ने सामाजिक प्रभाव आकलन के बाद आगामी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद आरएंडआर प्लान को तैयार किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुक्रवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में रिहर्सल आयोजित की गई। डीपीआरओ प्रेम ठाकुर की देख-रेख में आयोजित पूर्वाभ्यास में कुल शिक्षण व अन्य संस्थानों की आठ प्रस्तुतियां होंगी। प्रेम ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा नाहन, ए.वी.एन. पब्लिक स्कूल, माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान, राजकीय…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और विवि की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए शिक्षा और शोध कार्य में गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। एचपीयू में वीरवार को अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने रैंकिंग में सुधार लाने समेत शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण और शोध कार्य में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। अगस्त के तीसरे हफ्ते में विवि में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। साथ…