Author: Himachal Varta

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    सेक्टर-54 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर फर्नीचर का कुछ सामान रखा हुआ था और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बार-बार चेतावनी के बावजूद ऐसी गतिविधियां बंद नहीं की गईं। कुछ डीलर सीएचबी भूमि पर फर्नीचर का निर्माण/पॉलिशिंग कर रहे थे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर मिले सभी फर्नीचर को हटाकर तीन ट्रक में भरकर ले जाया गया। फर्नीचर बाजार के कुछ डीलर अपने ट्रकों की पार्किंग के लिए बार-बार चेतावनी के बावजूद फर्नीचर वस्तुओं के परिवहन के लिए सीएचबी भूमि का उपयोग कर रहे हैं। अगली बेदखली मुहिम के दौरान चंडीगढ़…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 13 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के दाड़लाघाट के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी इस दिन प्रातः 10.30 बजे दाड़लाघाट में संत निरंकारी चैरीटेबल ट्रस्ट दाड़लाघाट द्वारा आयोजित वन महोत्सव में भाग लेंगे। मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत दिन में 12.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में लड़कों की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को यहां बताया कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उप-मण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल में गत बुधवार रात्रि बादल फटने के कारण मलवे में दबने से एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कल 63 वर्षीय कुलदीप सिंह व उनकी 8 वर्षीय पोती दीपिका के शवों को बचाव दलों द्वारा निकाला गया जबकि आज शुक्रवार को कुलदीप सिंह की पत्नी जीतो देवी तथा विनोद कुमार की पत्नी रजनी व पुत्र नितेश के शवों को…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, रेणुका जी, पांवटा साहिब और शिलाई में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जुलाई से प्रारम्भ हुआ और 21 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा। उन्होंने सत्यापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को सहयोग करने की अपील की है।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि परवाणु से शिमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर हलके वाहनों तथा बसों की आवाजाही निर्बाध जारी है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 05 चक्की मोड़ के समीप आज प्रातः भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ था। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कर इस मार्ग को सुचारू रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को…

Read More

मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 19 व 24 अगस्त को छोटा पड्डल मैदान मंडी में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 13 अगस्त तथा 24 अगस्त को होने वाले टेस्ट के लिए 19 अगस्त को प्रातः 10 बजे से परिवहन…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कलपुर्जों की कमी से अब निगम की बसें रूटों पर नहीं हांफेंगी। अगर बस खराब भी हो जाए तो कम समय में ही इसे संचालन के लिए तैयार कर दिया जाएगा। कलपुर्जों की कमी से पार पाने के लिए पहली बार निगम प्रबंधन ई-इनवेंटरी (ऑनलाइन वस्तु सूची) तैयार करवा रहा है। परिवहन निगम की तारादेवी, मंडी, जसूर और परवाणू स्थित मंडलीय कार्यशालाओं के अलावा यूनिट स्तर की सभी कार्यशालाओं को ऑनलाइन आपस में जोड़ा जा रहा…

Read More

कुल्लू   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     लाहौल के गोंधला के टिलिंग टॉप पर एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरते समय गिरे पैराग्लाइडर में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें पायलट कुलदीप तथा इजरायल की महिला पर्यटक शिरल (28) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं, इन दिनों बरसात के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक तक पैराग्लाइडिंग के साथ सभी तरह की साहसिक गतिविधियां बंद है। बावजूद लाहौल में नियमों को ताक पर रखते हुए पैराग्लाइडिंग की जा रही है।

Read More