कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पंचायत पारली का संपर्क कुल्लू से कट गया है। राउली नाम स्थान के समीप शिलानाल सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है। ऐसे में सड़क के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई गई है, लेकिन यह पुलिया जमीन से करीब 30 फीट ऊंची है। जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती महिलाओं और शून्य से पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र नजां पहुंची,…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 14 अगस्त सोमवार को बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में लगातार जारी बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 14 अगस्त को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है । आदेश में कहा गया है कि जिले में पिछले 24…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत कुदैल के खलेनू गांव का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय असहाय, गरीब तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाकर लोगों के जीवन को खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण काफी नुकसान होने से जनजीवन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करें ताकि युवा शक्ति भविष्य में प्रदेश और देश के विकास का मार्ग एकजुट होकर प्रशस्त कर सके। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में लड़कों की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के प्रागंण में…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह अगले दो दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 अगस्त को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब में उपमण्डलाधिकारियों के साथ बैठक करके पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित बरसात व बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोक निर्माण मंत्री इसके उपरांत 3 बजे सिरमौरी ताल व मालगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां हाल ही की बाढ़ में भारी तबाही हुई है। वह आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। सायं 4.30 बजे वह राजबन में क्षेत्र के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बड़ाच के वार्ड नंबर-7 पांडाधार में देररात तेंदुए 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद देररात तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची का शव क्षत-विक्षत मिला है। घटना शनिवार शाम करीब 7:30 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की बच्ची दूध लेने पड़ोस में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्ची को घर से करीब 400 मीटर दूर ऊपर की ओर जंगल में ले गया।मृतक बच्ची का परिवार पांडाधार में रिंकू टेंट…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विश्व का पहला नागलोक मंदिर बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही श्रद्धालु इसमें पूजा-अचर्ना कर सकेंगे। यह भव्य मंदिर कंडाघाट के समीप रामलोक में बन कर तैयार हो चुका है। अभी तक नागलोक मंदिर का निर्माण विश्व में पहले नहीं कहीं हुआ है। कई साल पहले केरल में नागलोक को स्थापित करने का प्रयास किया गया था लेकिन वहां सफलता हाथ नहीं लगी थी लेकिन सोलन के कंडाघाट के समीप अब इस नागलोक का निर्माण किया जा चुका है जिसमें 16 अगस्त से 25 अगस्त तक सर्प महायज्ञ हवन का आयोजन…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मनाली आने वाले पर्यटकों को टोल टैक्स के बाद अब ग्रीन टैक्स से भी राहत मिलेगी। टोल टैक्स छह माह तक न लेने के आदेश जारी किए हैं तो वहीं मनाली के रांगड़ी व वामतट पर अलेउ में अब ग्रीन टैक्स की वसूली भी नहीं होगी। पर्यटन विभाग ने जुलाई माह से दोनों ग्रीन टैक्स बैरियर को बंद कर रखा है, जो कुल्लू-मनाली हाईवे तीन की हालत सामान्य न होने तक बंद रहेंगे। मनाली के रांगड़ी का ग्रीन टैक्स बैरियर देश का पहला फास्टैग सुविधा वाला ग्रीन टैक्स बैरियर है। लेकिन नौ और…