काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंचायत दरगेला के ठम्बा गाँव मे विकास मंच ठंम्बा ,द्रोणाचार्य कॉलेज रैत एवं ग्राम पंचायत दरगेला के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने किया। विधायक पठानिया ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके सरयू का पौधा लगाया। पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। वन पर्यावरण को दूषित होने से बचाते हैं तथा वायुमंडल में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं।…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 15 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी 15 अगस्त, 2023 को ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के पूह में आयोजित तीन दिवसीय ग्रोष्म महोत्सव मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की पूह स्टेडियम में हर प्रकार के खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल में आयोजित तीन दिवसीय ग्रोष्म महोत्सव मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार लोगों को मेल-जोल का अवसर प्रदान करते हंै और पारंपरिक लोक संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाते है…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ रविवार सांय बर्मापापड़ी पंचायत के कंडईवाला गांव में बादल फटने के कारण क्षेत्र में जानमाल का नकसान हुआ है। इस दुखद घटना में किसानों की भूमि, फसल और पशुधन का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। विधायक नाहन अजय सोलंकी घटना की सूचना मिलने के उपरांत कंडईवाला पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवार से भी मिले। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा देने तथा बचाव और राहत कार्य को शीघ्र करने के लिए कहा। रविवार सांय जैसी ही विधायक अजय सोलंकी को कंडईवाला में बादल फटने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी में 19 पद, मैसर्ज़ एबट हेल्थकेयर प्राईवेट लिमिटिड बद्दी में 11 पद तथा मैसर्ज़ विनसम टैक्सटाइल बद्दी में 200 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के नालागढ़ स्थित उप रोज़गार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त 230 पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा टैक्सटाइल, ग्रेजुएट टैक्सटाइल, बी.फार्मा, एम.फार्मा., बी.टेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रेल पटरी हवा में लटक गई है। 120 साल पुराना ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई हैं। यह पहली बार है जब कालका-शिमला ट्रैक को इतना बड़ा नुकसान हुआ है। 1898 और 1903 के बीच यह रेल लाइन तैयार की गई। 9 नवंबर, 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी। 1896 में इस रेल मार्ग को बनाने का कार्य दिल्ली-अंबाला कंपनी को सौंपा गया था। रेलमार्ग कालका स्टेशन 656 (मीटर) से शिमला (2,076) मीटर तक जाता है।…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) विधायक नाहन अजय सोलंकी ने प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सिरमौर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसांहा में आयोजित नारग खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में गत रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बसांहा में नारग खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विधायक अजय सोलंकी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अन्य उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां भी विद्यार्थियों के लिए जरूरी…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को नाहन में निकलने वाला रैडक्रास का रैफल ड्रा अब 15 सितम्बर 2023 को निकाला जायेगा। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी विवेक शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आपदा के दृष्टिगत रैफल ड्रा की तिथि को 15 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितम्बर 2023 किया गया है। उन्होंने कहा कि अब यह रैफल ड्रा 15 सितम्बर को निकाला जायेगा।