किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) , बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता 30 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले पंचायत घर युवारंगी तथा 31 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन युवारंगी का शिलान्यास कियाराजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और जिला किन्नौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का दिन…
Author: Himachal Varta
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 16 और 17 अगस्त को भी बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध सड़कों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 16 और 17 अगस्त को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है । बता दें, प्रशासन ने बीते 14 अगस्त को भी भारी बारिश…
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है । उन्होंने बताया कि बारिश से उपमंडल भाटियात, चंबा और डलहौजी के तहत बाधित सड़कों, विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को सुचारू कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि 13 और 14 अगस्त को बारिश के कारण भाटियात उपमंडल में एक मानव जीवन की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है । उन्होंने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि असंख्य वीर सपूतों के समर्पण से आज हम सब आज़ादी की हवा में सांस ले रहे है। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कसौली तहसील के कण्डा में यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा आयोजित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के प्रागंण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- लोक निर्माण, युवा सेवायें एव खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंगलवार को नाहन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत पांवटा साहिब के राजबन, नारीवाला, मालगी, सिरमौरी ताल तथा कच्चीढांग में भारी बरसात तथा बादल फटने के कारण हुये जान-माल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाये गये राहत तथा बचाव सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा भी की। विक्रमादित्य सिंह ने पावंटा स्थित विश्राम गृह में आपदा से पीड़ित परिवारों से भेंट की और जन समस्यायें भी सुनी। इस अवसर…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बारिश के कारण रायपुर पंचायत में भू-स्ख्लन की जद में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह वासी गांव परोच के तौर पर की गई है। इस घटना में दुकानदार बाल- बाल बच गया। इसके अलावा खोला व खरगट में बादल फटने से आठ गोशालाएं ध्वस्त होने के अलावा दस मवेशी बह गए। मलबे की जद में आकर एक पिकअप वाहन के बहने की सूचना भी है। बारिश के कारण सिहुंता- लाहडू मार्ग पर जगह- जगह भूस्ख्लन होने से वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई है। लोक निर्माण विभाग…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजधानी शिमला के समरहिल में सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन के कारण निचली ओर बने शिवमंदिर और ढारे मलबे में दब गए। सोमवार को आठ शव निकाले गए। मंगलवार को फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। अभी तक चार और शवों को निकाल लिया गया है। अभी तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। समरहिल में एक ही परिवार के सात लोग भी लापता हैं। अपनों का अभी तक पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। समरहिल में अभी भी कम से कम 20 लोग दबे हुए…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना आरम्भ करने की घोषणा स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं, जिसका नेतृत्व पुलिस उप-अधीक्षक प्रणव चौहान ने किया। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में…