शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला में प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए 19 अगस्त तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। विवि पुस्तकालय को 20 अगस्त तक बंद किया गया है। विवि के कुलपति के आदेशों पर अधिष्ठाता अध्ययन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ रूटीन में विवि में उपस्थिति देगा। 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बारिश…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश कहा, हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इससे पहले शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्वांजलि भी अर्पित की गई। इसके उपरांत अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( रंजना शर्मा ) 77 वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन चौगान में जिला स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया। उन्होंने पुलिस, होम गार्ड, एनसीसीए एनएसएस व स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद चौक पर उन्होंने शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 15 अगस्त, 2023 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डाॅ. शांडिल सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई त्रासदी के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला की चुलिंग, हांगो, लियो, नाको तथा मलिंग ग्राम पंचायत का किया दौरा चुलिंग में मंदिर निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा महिला मण्डल भवन चुलिंग के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणाराजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत चुलिंग, हांगो, लियो, नाको तथा मलिंग का दौरा कर आम जनमानस की जन-समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जिला के लोगों की हर उचित मांग को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रदेश…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल सेरेमोनियल होगें। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल की भारी क्षति हुई है। प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला का दौरा भी किया तथा शिमला शहर के विभिन्न…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज प्रातः शिमला के उपनगर समरहिल में शिव बावड़ी का दौरा कर बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित थे। आज प्रातः सूचना मिलते ही राज्यपाल बालूगंज चौक से पैदल घटनास्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति देखकर भावुक हो गये। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि शिव बावड़ी में बादल फटने से हुई आपदा हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में भूस्खलन से प्रभावित जड़ोन गांव का दौरा किया। यहां बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री इस त्रासदी पर भावुक हुए और कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जड़ोन में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देश दे दिए…