नाहन, ( हिमाचल वार्ता)। ( रंजना शर्मा)उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को पांवटा साहिब बस स्टैंड से क्यारी गुंडाह-पांवटा साहिब बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्योग मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उसी बस में यात्रियों के साथ सतौन तक यात्रा भी की।उद्योग मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस क्यारी गुंडाह से पांवटा साहिब के लिए सुबह चलेगी पांवटा साहिब पहुँचने के उपरांत दोपहर बाद यह बस क्यारी गुंडाह के लिए वापिस जाएगी । उन्होंने बताया कि यह बस क्यारी गुंडाह, मिल्ला, टिम्बी, कफोटा, कमरऊ, सतौन से…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में आज 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शिपकिला स्थित सेना की पोस्ट और भारत तिब्बत सीमा बल की चैकी का दौरा किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा की सैन्य व्यवस्था से अवगत करवाया। राज्यपाल का शिपकिला का यह पहला दौरा था।इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 27 सितम्बर, 2023 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. शांडिल 27 सितम्बर, 2023 को दोपहर 12.05 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़ग के गांव डढोग में भारी वर्षा सेे हुए नुकसान के आंकलन सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने एक किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चरस ला रहे हैं। इसको देखत हुए पुलिस ने पंचरुखी के ब्याड़ा के पास रात को नाका लगाया। नाके के दौरान संदेह में एक स्कूटी और कार को रोका गया। पुलिस को देख स्कूटी और कार में बैठे युवक हड़बड़ा…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 28 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग परिधि गृह चम्बाघाट, ब्लेसिंग हेल्थकेयर, सूर्य किरण कालोनी, बावरा, कथेड़, बसाल, मेगा सिटी, बाम्बे प्लास्टिक, हाउंसिंग बोर्ड बसाल, धाला, डांगरी, पट्टी, गुगाघाट, कालाघाट, पोकन, धरोट, आंजी सलुमणा, गारा, परिहार की…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतरू ही ठीक होने लगते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विकास खंड बंगाना की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मिलेट्स मिष्ठान उत्पादक महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही। राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाना तथा ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोटे अनाज के इस्तेमाल…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को कार्यालय के रूप में तथा विकास सकलानी आदेशक गृह रक्षा बारहवीं वाहिनी ऊना को अधिकारी के रूप में हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुशील कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 आदेशक गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना को प्रथम, दीपक कुमार कनिष्ठ कार्यालय सहायक…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के हजारों युवा इस योजना से सफल स्वरोजगारी या उद्यमी बन कर अपना सपना साकार कर रहे हैं। मंडी जिला के सुन्दरनगर की स्वाति पठानिया भी स्वरोजगार शुरू करने का सपना बुना और इस सपने को साकार किया मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने। आज ड्राई क्लीन और लॉन्ड्री में कार्य करने वाली मशहूर टम्बल ड्राई कंपनी की फैंचाइजी लेकर स्वाती पठानिया हर महीने 70 हजार से एक लाख रुपये कमा रही हैं। वर्ष 2018 में…