शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला के एक मंदिर में रह रहे महाराष्ट्र के पुजारी की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था। मृतक पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। पुजारी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। ये घटना पुलिस थाना ढली के अंतर्गत आने वाले…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में भू-स्खलन और बाढ़ आने की आशंका जताई है। भारी बारिश का असर सडक़, पेयजल और बिजली योजनाओं पर पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा कालका-शिमला और कीरतपुर-मनाली नेशनल हाई-वे पर भी एहतियात के साथ यात्रा करने की सलाह मौसम विभाग की…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उत्तरी भारत की प्रसिद्ध , पांच कैलाशौ में से एक, श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्वयं हड़सर से डल झील तक स्थानीय प्रशासन के साथ पैदल यात्रा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे । उपायुक्त ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगाए जाने वाले लंगरों, ठहरने…
शिमला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत 6 साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की और इस योजना को कारगर ढंग से ग्रामीण स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास पर बल दिया ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सही तरीके से सम्भव हो सके।उन्होंने बताया कि जिला के 2154 आगनबाड़ी केन्द्रों में 33,244 बच्चों को पौष्टिक…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें, शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ा के रहने वाले विजय कुमार बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन दिनों वे मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं । कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर स्थिति…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ददाहू बस स्टैंड में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है कभी शौचालय के निकट शराबियों की महफिल जमी रहती है तो कभी बसों में बैठकर शराब पी जा रही है बस स्टैंड एक संवेदनशील स्थान होता है जहां हर प्रकार का आदमी आता है स्कूली बच्चे को या महिलाएं दुर्ग सभी स्थान पर बैठकर अपने गांव या घर की ओर जाने वाली बसों का इंतजार करते हैं लेकिन इसी स्थान का प्रयोग शराबी शराब पीने के लिए करते हैं और जब नशा हो जाता है तो उन्हें कुछ नहीं दिखता…
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने आज ग्राम पंचायत सिहुन्ता के गांव छालडा में लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें ज्यादातर समस्याएं पानी बिजली व सड़कों को लेकर थी। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया।…