किन्नौर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला किन्नौर ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में की 95 प्रतिशत सफलता प्राप्त। जिला उपायुक्त सभागार में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि टीबी से संक्रमित व्यक्ति को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है संक्रमित व्यक्ति अगर चिकित्सक की सलाह अनुसार दवाईयों का सेवन व पौष्टिक आहार का ग्रहण करता है तो पूर्णत्यः स्वस्थ हो जाता है। उपायुक्त बताया कि जिला किन्नौर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 95 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली गई है।…
Author: Himachal Varta
हरनेरा के बड्ज में सामुदायिक भवन तथा एंबुलेंस मार्ग का किया शिलान्यास काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरनेरा पंचायत हरनेरा के बड़ज में वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन तथा सिरमनी शिव मंदिर एंबुलेंस संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इससे पहले हरनेरा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के लोगों ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसको ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
ऊना, (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) – मैसर्ज़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन मैहतपुर द्वारा 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन ओर प्रोडक्शन हेल्पर के 10-10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ईलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ईलैक्ट्रिकल में आईटीआई व एक साल का अनुभव तथा प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ((भरमौर) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।उन्होंने इस दौरान श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर उप मंडलीय प्रशासन भरमौर द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी प्राप्त की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।उपायुक्त ने इस दौरान भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया ।साथ में प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्यों , नाले…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 10 अगस्त को शिमला से देर साँय सिहुंता पहुंचेंगे । कुलदीप सिंह पठानिया 11 अगस्त को सिहुंता में जन समस्याओं का समाधान करने के साथ क्षेत्र में जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे । उन्होंने बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 12 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में रोगी कल्याण समिति…
पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) धर्मशाला सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों तथा गहरी खाई में फंसे एक व्यक्ति का वायु सेना की मदद से सफल रेस्क्यू किया है। सभी को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि बड़ा भंगाल में पशुओं के उपचार के लिए गई पशु…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िला एवं सत्र न्यायालय सोलन, कण्डाघाट, अर्की, कसौली तथा नालागढ़ न्यायालय परिसर में 09 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, वाहन चालान, धन वसूली के मामले इत्यादि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली और पानी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2024 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन फार्म भरने की तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त 20.23 कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी कक्षा 6 के लिए परीक्षा हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं वह 17 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छ ुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की की वैबसाईट पर जाकर अपने ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन फार्म जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन तथा शिक्षा विभाग के खंड प्रारम्भिक…